ePaper

IT Raids on Piyush Jain: नोट के बंडल गिन रहे अफसरों का दावा- काउंटिंग में 3 दिन और लगेंगे, सोशल मीडिया पर वॉर

Updated at : 24 Dec 2021 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
IT Raids on Piyush Jain: नोट के बंडल गिन रहे अफसरों का दावा- काउंटिंग में 3 दिन और लगेंगे, सोशल मीडिया पर वॉर

CBIC के अध्यक्ष विवेक जौहरी ने मीडिया को बताया, ‘छापेमारी में लगभग 150 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं. नोट की गिनती अभी जारी है. हमें जानकारी मिली है कि त्रिमूर्ति फ्रेग्रेन्सेस बिना इनवॉयस या टैक्स भुगतान के काम कर रही थी.’

विज्ञापन

Income Tax Raids on Piyush Jain: कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के गुरुवार सुबह से शुरू हुई इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी शुक्रवार शाम तक जारी रही. अब तक 150 करोड़ रुपए उनके घर से बरामद किए जा चुके हैं. कैश को लेकर सोशल मीडिया में मेम्स बन रहे हैं. हर तरफ लोग नोट के बंडल वाली तस्वीर को शेयर कर रहे हैं. वहीं, भाजपा और सपा के बीच भी सोशल मीडिया में ‘वॉर’ शुरू हो गई है. जांच में जुटे अफसरों ने आशंका जताई है छापा मारने की यह कार्रवाई अभी दो से तीन दिन तक चल सकती है.

undefined

आलम यह है कि इत्र कारोबारी के घर से इतना कैश निकला है कि विभाग को नोट की गड्डियां रखने के लिए 25 लोहे के बक्से मंगवाने पड़ गए हैं. जानकारी के मुताबिक, अभी तक घर से 150 करोड़ की नकदी बरामद हुई है. अभी भी कैश गिनने का काम चल रहा है. रुपये गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ गई है. सुरक्षा के नजरिए से भारी पुलिस और पीएसी के बीच छापेमारी अभी भी जारी है.

undefined

इस बाबत केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के अध्यक्ष विवेक जौहरी ने मीडिया को बताया, ‘छापेमारी में लगभग 150 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं. नोट की गिनती अभी जारी है. हमें जानकारी मिली है कि त्रिमूर्ति फ्रेग्रेन्सेस बिना इनवॉयस या टैक्स भुगतान के काम कर रही थी.’ उन्होंने कहा, ‘हमने उनकी 3 संस्थाओं की तलाशी ली और लगभग 150 करोड़ रुपये नकद बरामद किए. सीबीआईसी के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी वसूली है.

undefined

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पीयूष जैन नामक व्यवसायी के यहां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मुंबई, कन्नौज, गुजरात और कानपुर के ठिकानों पर छापेमारी की है. पीयूष कानपुर के नामी इत्र व्यवसायी हैं. वे समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के काफी करीबी माने जाते हैं. पीयूष जैन ही वह शख्स हैं, जिन्होंने समाजवादी परफ्यूम को लॉन्च किया था. आशंका जताई जा रही है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से की जा रही यह कार्रवाई अभी दो से तीन दिन तक चल सकती है.

Also Read: UP Election 2022: भाजपा का सपा सुप्रीमो पर हमला, अवैध नोट के बंडल की तस्वीर ट्वीट कर अखिलेश को कहा ‘आर्टिस्ट’
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola