बरेली के विशारतगंज में दुष्कर्म पीड़िता ने घर में फांसी लगाकर दी जान, जानें आत्महत्या का कारण…

Updated:
विज्ञापन

किशोरी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर कमरे में आत्महत्या कर ली. परिजनों को सुबह जानकारी हुई. वर्ष 2021 में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई थी.पुलिस आरोपी समेत 3 लोगों को जेल भेज चुकी है.

विज्ञापन

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के विशारतगंज थाना क्षेत्र निवासी एक दुष्कर्म पीड़िता ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है.बताया जाता है कि 2 वर्ष पूर्व मृतका का एक युवक ने दुष्कर्म किया था. इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.पुलिस आरोपी समेत 3 लोगों को जेल भेज चुकी है.

विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित परिवार से तहरीर मांगी

बरेली देहात के विशारतगंज थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय युवती पर 2 वर्ष पूर्व गांव के ही एक नाबालिक युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा था.उस पर वर्ष 2021 में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई थी.पुलिस आरोपी समेत 3 लोगों को जेल भेज चुकी है.परिजनों ने बताया कि दुष्कर्म के बाद से ही किशोरी तनाव में थी.वह घर में अकेली थी. उसने दुपट्टे से फंदा लगाकर कमरे में आत्महत्या कर ली.परिजनों को सुबह में जानकारी हुई.

शादी को लेकर रिश्ता तलाश कर रहे थे परिजन 

आत्महत्या की सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को दी.पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की.इसके साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.इस मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार से तहरीर मांगी है. बताया जाता है कि मृतक किशोरी की शादी को लेकर रिश्ता तलाश किया जा रहा था.मगर, इससे पहले ही किशोरी ने जान दे दी. गांव में कई और तरह की भी चर्चा हैं.इस मामले में विशारतगंज थाना इंस्पेक्टर से बात करने की कोशिश की गई.मगर, उनका फोन न उठने के कारण संपर्क नहीं हो सका.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola