ePaper

Winter Shopping: इस विंटर सीजन करनी है ब्रांडेड गर्म कपड़ों की शॉपिंग, तो दिल्ली के इन मार्केट्स में चले जाइए

Updated at : 22 Nov 2023 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
Winter Shopping: इस विंटर सीजन करनी है ब्रांडेड गर्म कपड़ों की शॉपिंग, तो दिल्ली के इन मार्केट्स में चले जाइए

Winter Season Shopping Market In Delhi, सर्दी का मौसम शुरू हो गया है. नवंबर भी खत्म होने को है, दिसंबर से भारत के सभी हिस्सों में कड़क ठंड पड़ने लगेगी. हम आपको इस आर्टिकल में दिल्ली-एनसीआर में स्थित उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां से आप सस्ते दाम में अच्छे गर्म कपड़े और जैकेट्स खरीद सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

Delhi Winter Clothes Market: सर्दी का मौसम शुरू हो गया है. नवंबर भी खत्म होने को है, दिसंबर से भारत के सभी हिस्सों में कड़क ठंड पड़ने लगेगी. हम आपको इस आर्टिकल में दिल्ली-एनसीआर में स्थित उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां से आप सस्ते दाम में अच्छे गर्म कपड़े और जैकेट्स खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं उन मार्केट्स के बारे में विस्तार से.

undefined

लाजपत नगर मार्केट

ठंड के लिए अगर आप सस्ता में बेस्ट कपड़ा खरीदना चाहते हैं तो दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट जा सकते हैं. यहां पर आपको सभी तरह के वूलन क्लॉथ मिल जाएगा. कम दाम में बेस्ट क्वालिटी और ब्रांडेड कपड़े चाहिए तो, यहां आप जा सकते हैं. इस मार्केट में आपको मात्र 50 रुपये में जैकेट्स, 100 रुपये में कोट और 200 रुपये में कंपल मिल जाएगा.

undefined

जीके एम ब्लॉक बाजार

 सर्दी के लिए गर्म कपड़े चाहिए तो जीके एम ब्लॉक मार्केट जा सकते हैं. यह दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में स्थित है. यह मार्केट दक्षिण दिल्ली की सबसे पॉप्युलर मार्केट है. यहां आपको कम दाम में ब्रांडेड स्वेटर, कंबल, कोट, जैकेट, जिंस सहित कई तरह के सामान मिल जाएगा.

Also Read: Darjeeling Famous Places: टाइगर हिल से लेकर हैप्पी विला तक, जरूर घूमने जाएं दार्जिलिंग की इन जगहों पर
undefined

कश्मीरी गेट मार्केट

सर्दी के कपड़ों के लिए जन्नत से कम नहीं है कश्मीरी गेट मार्केट. यहां आपको कई वैरायटी के गर्म कपड़े मिल जाएंगे. ब्रांडेड जैकेट्स से लेकर शॉल, स्वेटर, मोजा, टोपी सब कुछ कम दाम में मिल जाएगा. ठंड शुरू होते ही इस बाजार में लोगों की भीड़ सुबह 10 बजे से लेकर रात 11 बजे तक लगी रहती है.

undefined

कमला नगर मार्केट

दिल्ली का फेमस मार्केट्स में से एक कमला नगर मार्केट है. यहां पर सर्दी के सभी तरह के कपड़े आपको मिल जाएंगे. छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक के लिए यहां कपड़े मिल जाएंगे. ब्रांडेड जैकेट्स के साथ-साथ यहां फैशनेबल कपड़ों का कलेक्शन आपको मिल जाएंगे.

Also Read: Agra News: ताजमहल के आसपास घूमने वाले फर्जी गाइडों पर अब लगेगी लगाम, पर्यटन पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
undefined

लक्ष्मी मार्केट

पुरानी दिल्ली स्थित लक्ष्मी मार्केट में आपको सब कुछ मिल जाएगा. अगर आप कम दाम में गर्म कपड़ा खरीदना चाहते हैं तो इस बाजार में जा सकते हैं. यह बाजार दिल्ली के सबसे लोकप्रिय बाजारों में से एक है. यहां से भी आप ठंड के लिए शॉपिंग कर सकते हैं.

undefined

जनपथ मार्केट

ठंड शुरू होते ही लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी करने लगते हैं. सस्ता और ब्रांडेट कपड़ा चाहिए तो आप सीधे दिल्ली के जनपथ मार्केट जा सकते हैं. यहां पर एक से बढ़कर एक वैरायटी के कपड़े मिल जाएंगे.

Also Read: Nepal Tour: फरवरी 2024 में फ्रेंड्स के साथ बना रहे हैं नेपाल घूमने का प्लान, तो IRCTC के इस पैकेज को करें बुक
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola