पिता की जलती चिता छोड़कर बिटिया गयी थी बैंक की परीक्षा देने, बैंक पीओ बनकर पिता को दी सच्ची श्रद्धांजलि, छोटी बिटिया ने मुखाग्नि देकर निभाया था बेटे का फर्ज
Jharkhand News, कोडरमा न्यूज (विकास कुमार) : झारखंड के कोडरमा जिले में एक बिटिया ने पिता के सपने को साकार कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है. बिशुनपुर रोड स्थित शास्त्री नगर निवासी स्व. शैलेंद्र लाल और शशि सिन्हा की बिटिया साक्षी श्रीवास्तव केनरा बैंक में पीओ के पद पर चयनित हुई है. पहले प्रयास में ही उसने ये सफलता हासिल की है. सबसे खास बात तो ये है कि साक्षी अपने पिता की जलती चिता को छोड़कर आईबीपीएस की परीक्षा देने गई थी और बैंक पीओ बनकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

आपके शहर में
स्व. शैलेंद्र लाल और शशि सिन्हा की तीन बेटियां ही हैं. साक्षी श्रीवास्तव की बड़ी बहन स्नेहा श्रीवास्तव 2015 में बैंक ऑफ बड़ौदा में पीओ पद पर चयनित हुई थीं. अब साक्षी भी बैंक पीओ के लिए पहले ही प्रयास में चयनित हो गयी है. साक्षी की सबसे छोटी बहन समृद्धि श्रीवास्तव है. उसने पिछले 27 फरवरी को अपने पिता को मुखाग्नि दी थी और बेटे का फर्ज निभाया था.
साक्षी की प्रारंभिक शिक्षा संत विनोबा स्कूल से हुई है. डीएवी से 12वीं की पढ़ाई की है. रांची के संत जेवियर कॉलेज से मैथ्स ऑनर्स की पढ़ाई की है. इसके बाद वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी. जिस दिन बैंक की परीक्षा दी थी, उसी दिन साक्षी के पिता का निधन हो गया था. उस विपरीत परिस्थिति में भी साक्षी ने परीक्षा दी और पिता के सपने को साकार किया.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए