ePaper

Air Force day 2023: संगम के आसमान पर आज दिखेगी वायु सेना की ताकत, राफेल, मिराज, सुखोई-30, तेजस दिखाएंगे दमखम

Updated at : 08 Oct 2023 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
Air Force day 2023: संगम के आसमान पर आज दिखेगी वायु सेना की ताकत, राफेल, मिराज, सुखोई-30, तेजस दिखाएंगे दमखम

Indian Air Force Day 2023: प्रयागराज में 8 अक्टूबर को त्रिवेणी संगम पर एयर शो का काउंट डाउन शुरू हो चुका है. रिहर्सल के दौरान जिस तरह हैरतअंगेज प्रदर्शन देखने को मिले हैं, उससे लोग अभी से बेहद उत्साहित हैं. इस एयर शो के जरिए भारतीय वायु सेना अपने शौर्य और शक्ति का प्रदर्शन करेगी.

विज्ञापन
undefined

प्रयागराज में रविवार को संगम पर होने वाला एशिया का सबसे बड़ा एयर शो बेहद खास रहेगा. इसमें भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल विंटेज विमान टाइगर मॉथ, हार्बट ट्रेनर, ट्रांसपोर्ट जहाज सी वन थर्टी, आईएल 78, चेतक हेलीकॉप्टर और रुद्र हेलीकॉप्टर अपना दमखम दिखाएंगे. भारत के 91वें वायु सेना दिवस की थीम IAF– Airpower Beyond Boundaries है.

undefined

एयर शो का मकसद भारत की वायुसेना की ताकत दिखाने के साथ युवाओं को इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना भी है. इस एयर शो में मिराज 2000 आसमान को चीरता हुआ नजर आएगा. कारगिल के युद्ध में मिराज के कारण पाकिस्तानी सैनिक खौफ में आ गए थे. वहीं वायुसेना के बेड़े में समय पूरा कर चुके मिग-21 का आखिरी शो भी संगमनगरी में देखने को मिलेगा. प्रदर्शन के बाद प्रयागराज से मिग-21 की विदाई होगी.

undefined

प्रयागराज एयरशो में फ्रांस से खरीदे गए राफेल फाइटर प्लेन की भी धाक देखने को मिलेगी. भारतीय वायुसेना के प्रदर्शन को संगम घाट, अरैल घाट और झूंसी की तरफ से देखा जा सकेगा.

undefined

इसके साथ ही आकाशगंगा की टीम के स्काई डाईवर्स विमानों से संगम तट पर उतरकर लोगों में रोमांच भरेंगे. आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. वायुसेना ने पूरे संगम क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित कर नियंत्रण में ले रखा है.

undefined

संगम तट पर अक्षय वट जाने वाले मार्ग के पास वायुसेना का एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. यमुना तट पर स्थित किले में बुलेट प्रूफ केबिन बनाई गई है. केबिन से खास मेहमान और सेना के उच्च अधिकारी एयर शो देखेंगे.

undefined

वायु सेना के 91वें स्थापना दिवस पर ये एयर शो इसलिए भी खास होगा, क्योंकि इसमें ट्विन सीटर तेजस, सी-295 पहली बार शामिल होंगे. तेजस की लंबाई 13.2 मीटर, चौड़ाई 8.2 मीटर और ऊंचाई 4.4 मीटर है. यह 2000 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ान भरकर 50,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकता है. यह मेक इन इंडिया की ताकत को दिखाएगा.

undefined

एयर शो को लेकर प्रयागराज के अस्पतालों में 25-25 बेड का अस्थाई वार्ड और ट्रामा में 50 बेड आरक्षित रहेंगे. इसके अलावा एयर शो के दौरान ड्यूटी के लिए डॉक्टरों की 10 टीम का गठन किया गया है. इसके अलावा शहर के सभी ब्लड बैंकों में 25-25 यूनिट ब्लड रिजर्व कर दिया गया है.

undefined

संगम पर होने वाले इस एयर शो को लेकर सभी चिकित्सकों का अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं. इसके साथ ही एसआरएन अस्पताल में 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की व्यवस्था की गई है.

undefined

वायुसेना की परेड सुबह के वक्त होगी और एयर शो दोपहर दो बजे से होगा. 8 अक्टूबर रविवार को परेड और एयर शो से पहले 6 अक्टूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा. वायुसेना ने पूरे संगम क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित कर नियंत्रण में ले रखा है.

undefined

इस एयर शो में अग्निवीर की पहली महिला टुकड़ी भी परेड करती नजर आएगी. महिला अग्निवीर टीम की 31 महिलाएं आठ अक्टूबर को परेड करेंगी.वायु सेवा के स्थापना दिवस पर पहली बार कुछ नई परंपराएं शुरू हो रही हैं. इस बार झंडा बदलने की प्रक्रिया की जाएगी. इसमें पुराने झंडे की जगह नया झंडा लगाया जाएगा.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola