कानपुर अग्निकांड: लखनऊ से आई हाइड्रोलिक दमकल ने बचाई लाज, पान की गुमटी लगाने वाला लापता दुकानदार का मिला शव

कानपुर में रेडीमेड बाजार में गुरुवार की देर रात को लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है. आग को बुझाने के लिए कानपुर के आस पास के जनपदों की फायर ब्रिगेड से मदद मांगी ली गई है. हालांकि लापता पान दुकानदार ज्ञान चंद्र साहू का शव पुलिस को मिल गया.
यूपीः कानपुर में रेडीमेड बाजार में गुरुवार की देर रात को लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है. आग को बुझाने के लिए कानपुर के आस पास के जनपदों की फायर ब्रिगेड से मदद मांगी ली गई है. फायर ब्रिगेड की 52 गाड़ियां आग से निपटने के लिए मौजूद थीं. मगर लाज बचाने का नाम लखनऊ की फायर ब्रिगेड से भेजी गई हाइड्रोलिक ऑपरेटर टेलीस्कोपिक दमकल ने किया. इस हाईटेक दमकल की वजह से आग के फैलाव पर नियंत्रण किया जा सका. हालांकि मौक पर मौजूद अफसरों का कहना कि अगर यह गाड़ी कानपुर के पास होती तो हादसा इतना बड़ा होने से रोका जा सकता था. लखनऊ से आने में दमकल को लगभग दो घंटे का समय लगा.
लखनऊ से आई दमकल हाइड्रोलिक दमकल की 22 फीट की ऊंचाई के सीढ़ी के साथ अलग अलग एंगल पर फायर फाइटिंग का काम कर सकती है. उसका मॉनिटर सिस्टम नीचे प्लेटफार्म पर रहता है. वहां पर एक ऑपरेटर उसे ऑपरेट करता है. इसके साथ ही एक प्लेटफार्म अटैच रहता है. जिसमें छह लोग एक साथ खड़े हो सकते हैं. वहीं व्यापारियों ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से कहा है कि यह गाड़ी यहां भी होनी चाहिए. उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि अग्निशमन विभाग को और मजबूत किया जाएगा.
फायर ब्रिगेड के साथ ही थर्मल इमेजिंग कैमरा भी मौजूद था.जिसे दमकल कर्मी लेकर जब ऊपर से फायर फाइटिंग कर रहे थे तो इस कैमरे की मदद से आरपार देख रहे थे कि कहीं वहां कोई व्यक्ति तो नहीं फंसा हुआ है.
Also Read: कानपुर कपड़ा बाजार अग्निकांड में खाक हुए कारोबारियों के सपने, हर तरफ तबाही का मंजर, दो हजार करोड़ का नुकसान
कानपुर की रेडीमेड बाजार की इमारतों में लगी आग में पुलिस ने देर रात तक किसी भी जनहानि से इंकार कर दिया है. हालांकि पान की गुमटी लगाने वाला लापता पान दुकानदार ज्ञान चंद्र साहू का शव शनिवार सुबह पुलिस को मिल गया. उसके भाई ने एआर टावर से कूद कर अपनी जान बचाई है. 10 अन्य मजदूरों ने भी बिल्डिंग से कूद कर अपनी जान बचाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




