West Bengal : हावड़ा के सांकराइल में तेल के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 13 गाड़ियां
Published by : Shinki Singh Updated At : 14 Oct 2023 12:41 PM
दमकल की 13 गाड़ियों मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रही है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है. मामले की जांच जारी है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शनिवार सुबह एक गोदाम में भीषण आग (Fire) लग गई. अधिकारियों ने बताया कि सांकराइल थानाक्षेत्र के भगवतीपुर इलाके में एफएमसीजी निर्माता कंपनी इमामी के गोदाम में सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लग गई. अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है. उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
सबसे पहले गोदाम के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दे रहा है. बाद में आग बाहर तक फैल गई. गोदाम में बड़ी मात्रा में खाद्य तेल होने के कारण आग तेजी से फैल गई. सबसे पहले औद्योगिक पार्क के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गये. बाद में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. पिछले जुलाई में हावड़ा के मंगलाहाट में आग लग गयी थी. आग करीब पांच हजार वर्ग फीट क्षेत्र में फैल गई. फायर ब्रिगेड ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलाहाट में किसी भी दिन कुछ बड़ा हो सकता है. हम 2004 से शिकायत कर रहे हैं. लेकिन यह काम नहीं किया. इस मार्केट में 1987 में आग लग गई थी. ऐसा फिर हुआ. करीब ढाई हजार दुकानें जला दी गईं.
Also Read: WB News : सीएम आवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज,जिलों के पूजा पंडालों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगी ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 1 जुलाई को मंगलाहाट का दौरा किया था. मुख्यमंत्री ने अग्निकांड की सीआईडी जांच के आदेश दिये. उस घटना के चार महीने के भीतर हावड़ा में एक और आग लग गई. दमकल की 13 गाड़ियों मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रही है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है. मामले की जांच जारी है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










