ePaper

Honeymoon Destinations: हनीमून के लिए भारत में बेस्ट हैं ये जगहें, यहां देखें लिस्ट

Updated at : 21 Aug 2024 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
Honeymoon Destinations: हनीमून के लिए भारत में बेस्ट हैं ये जगहें, यहां देखें लिस्ट

Honeymoon Destinations In India: भारत में हनीमून के लिए रोमांटिक जगह तलाश कर रहे हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे. आइए जानते हैं हनीमून के लिए बेस्ट जगहों के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

Honeymoon Destinations In India: शादी के बाद कपल्स हनीमून पर जाना पसंद करते हैं. ऐसा माना गया है कि हनीमून के बाद कपल्स की वैवाहिक जीवन की शुरुआत बहुत ही खूबसूरती के साथ होती है. अगर आपकी भी शादी होने वाली है और भारत में हनीमून के लिए रोमांटिक जगह तलाश कर रहे हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे. आइए जानते हैं.

भारत में हनीमून के लिए बेस्ट जगह

  • गोवा

  • कश्मीर

  • मसूरी

  • मनाली

  • खजुराहो

  • मुन्नार

  • मुंबई

  • नई दिल्ली

  • जयपुर

  • बेंगलुरु

  • उज्जैन

undefined

गोवा

अगर आप शादी के बाद हनीमून के लिए भारत में बेस्ट जगह तलाश रहे हैं तो गोवा विजिट कर सकते हैं. यहां आपको घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें मिल जाएंगी. जैसे गोवा के फेमस बीच पालोलेम, बागा बीच, अंजुना बीच के साथ-साथ दुधसागर वॉटरफॉल, बॉम जिसस बसिलि, अगुआडा किला, सैटर्डे नाईट मार्केट, मंगेशी मंदिर, नेवेल एविएशन म्यूजियम आदि है. बात करें गोवा की खासियत की तो यह जगह न सिर्फ भारतीयों के बीच बल्कि विदेशी सैलानियों को भी काफी पसंद है. यहां पर सबसे अधिक विदेश से लोग पार्टी करने के लिए आते हैं. रात के समय गोवा के बीच रंग-बिरंगी लाइट्स से जगमगा उठती है.

undefined

कश्मीर

हनीमून के लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक कश्मीर है. अगर आप शादी के बाद हनीमून के लिए कम बजट में जगह तलाश रहे हैं तो कश्मीर जा सकते हैं. वैसे सर्दी के मौसम में यहां का नजारा देखने लायक होता है.

undefined

मसूरी

बात हो रही है भारत में हनीमून के लिए बेस्ट जगहों के बारे में तो आपको बता दें की मसूरी अच्छा विकल्प है. मसूरी, उत्तराखंड का एक पर्वतीय शहर है. इसे ‘पहाड़ों की रानी’ भी कहा जाता है. ठंड शुरू होते ही यहां बर्फबारी होने लगती है. बात करें इसकी खासियत की तो यहां आपको देखने के लिए मसूरी झील, मसूरी मॉल रोड, केम्पटी फॉल्स, कंपनी गार्डन, दलाई हिल्स और गन हिल आदि है.

undefined

खजुराहो

भारत में हनीमून के लिए बेस्ट जगहों में से एक खजुराहो भी है. जो मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले में स्थित है. यहां हिन्दू और जैन धर्म के मंदिरों का एक समूह है. यह मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर के सूची में शामिल है. खजुराहो मंदिर अपनी कामुक मूर्तियों के लिए दुनिया भर में मशहूर है. यहां सबसे अधिक कपल्स घूमने आते हैं.

undefined

मुंबई

हनीमून के लिए भारत में बेस्ट जगह मुंबई है. यहां पर आपको घूमने के लिए गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, हाजी अली मस्जिद, एलीफ़ेंटा गुफाएँ, श्री सिद्धिविनायक मंदिर और जुहू आदि मिल जाएगा. शाम होते ही मुंबई शहर की सड़कों पर रौनक होने लगती है. मुंबई की खासियत है कि यहां पर देश-विदेश से लोग घूमने के लिए आते हैं. यहां आपको रात में भी दिन जैसा उजाला मिलेगा. जुहू बीच से लेकर गिरगांव चौपाटी, मड और मार्वे बीच पर जमकर पार्टी होती है.

Also Read: Famous Temples: ये हैं झारखंड के 5 सबसे प्रसिद्ध मंदिर, जहां दूर-दूर से माथा टेकने आते हैं लोग

undefined

नई दिल्ली

भारत में हनीमून के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है नई दिल्ली. यहां पर न सिर्फ भारतीय आते हैं बल्कि अलग-अलग देश से भी सैलानी भी पहुंचते हैं. दिल्ली में घूमने के लिए लाल किला, इंडिया गेट, क़ुतुब मीनार, हुमायूँ का मकबरा, अक्षरधाम मंदिर, छत्तरपुर मंदिर, इस्कॉन मंदिर, कमल मंदिर, नेशनल रेल म्यूज़ियम, जंतर मंतर और हौज खास किला आदि है. इन जगहों पर आप विजिट कर सकते हैं.

undefined

मुन्नार

हनीमून के लिए आप मुन्नार जा सकते हैं. यहां आपको एक से बढ़कर एक ऑप्शन मिल जाएगा. जैसे कुमिली, पीरमेड, पारुन्थुम्पारा, पेरियार, अथिरापल्ली झरना और चेराई बीच आदि है. कपल्स के लिए यह जगह सबसे बेस्ट माना गया है. बात करें इसकी खासियत की तो केरल के पश्चिमी घाट में स्थित मुन्नार एक खूबसूरत हिल स्टेशन है. यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, चाय बागानों के लिए जाना जाता है. इसे दक्षिण भारत का कश्मीर भी कहा जाता है.

Also Read: Travel: जनवरी 2024 में है घूमने का प्लान, तो यह रहीं छुट्टियों की लिस्ट, यहां जानें कहां जाएं

undefined

जयपुर

हनीमून के लिए जयपुर सबसे बेस्ट ऑप्शन माना गया है. अगर आपकी शादी होने वाली है और भारत में ही हनीमून के लिए जगह खोज रहे हैं तो जयपुर विजिट कर सकते हैं. यहां आपको घूमने के लिए हवा महल, सिटी पैलेस, जयगढ़ किला, जल महल, पिंक सिटी बाजा़र, अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम, चोखी धानी और सिसौदिया रानी गार्डन आदि है. बात करें जयपुर की खासियत कि तो जयपुर, राजस्थान की राजधानी है. इसे गुलाबी नगरी भी कहा जाता है.

undefined

बेंगलुरु

हनीमून के लिए बेंगलुरु सबसे बेस्ट जगह है. बेंगलुरु, बगीचों के शहर के नाम से प्रसिद्ध है. यहां घूमने के लिए आपको एक से बढ़कर एक जगहें मिल जाएंगी. जैसे बेंगलुरु पैलेस, कब्बन पार्क, एम.जी रोड़, वंडर ला वॉटर पार्क, उल्सूर झील और बेंगलुरु एक्वेरियम आदि है. बात करें बेंगलुरु की खासियत कि तो यहां भारत के सबसे बड़े शहरों में से एक है. यह कर्नाटक की राजधानी है.

Also Read: Famous Food: रांची के ये हैं फेमस व्यंजन, घूमने जाएं तो स्वाद लेना न भूलें

undefined

मनाली

हनीमून के लिए मनाली अच्छी जगह है. यहां आपको एक से बढ़कर एक जगह मिल जाएगी जहां आप आराम से हनीमून के लिए जा सकते हैं. मनाली में सोलंग घाटी, रोहतांग पास, हडिम्बा मंदिर, चंद्रतल बारालाछा ट्रैक, मनिकरण साहिब, कुल्लू, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, मनु मंदिर और नग्गर आदि है. बात करें मनाली की खासियत कि तो यह जगह हिमाचल प्रदेश का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. यह ब्यास नदी के किनारे बसा है.

undefined

उज्जैन

हनीमून के लिए उज्जैन सबसे बेस्ट माना गया है. यहां आपको महाकालेश्वर मंदिर, काल भैरव मंदिर, रामघाट, कालियादेह पैलेस, हरसिद्धि मंदिर और चिंतामन गणेश मंदिर आदि है. बात करें इसकी खासियत कि तो उज्जैन को महाकाल की नगरी माना जाता है. यहां भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर है. अगर आप हनीमून के लिए धार्मिक जगह पर जाना चाहते हैं तो उज्जैन विजिट कर सकते हैं.

Also Read: PHOTOS: क्रिसमस की छुट्टियों में इन 10 जगहों पर जरूर जाएं, जानिए क्यों है ये खास ?

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola