ePaper

Holi Special Train news: धनबाद और गोमो के रास्ते चलेगी 3 होली स्पेशल ट्रेन, यहां पढ़ें पूरा शिड्यूल

Updated at : 11 Mar 2022 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
Holi Special Train news: धनबाद और गोमो के रास्ते चलेगी 3 होली स्पेशल ट्रेन, यहां पढ़ें पूरा शिड्यूल

Holi Special Train news: होली को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इसके तहत धनबाद और गोमो के रास्ते 3 स्पेशल ट्रेन चलेगी. रेलवे प्रशासन ने इस स्पेशल ट्रेन का पूरा शिड्यूल जारी किया है.

विज्ञापन

Holi Special Train news: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने धनबाद और गोमो के रास्ते 3 होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इसमें दो ट्रेन गोमो और एक ट्रेन धनबाद होकर चलेगी. यहां आप होली स्पेशल ट्रेन की पूरी शिड्यूल जान सकते हैं.

दुर्ग-पटना-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन : 16 और 19 मार्च की स्थित

ट्रेन संख्या (08793) दुर्ग-पटना होली स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 16 मार्च, 2022 को दुर्ग से दोपहर 3 बजे खुलेगी और सुबह 04:20 बजे गोमो पहुंचेगी. फिर यहां से यह ट्रेन 10:20 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या (08794) पटना-दुर्ग स्पेशल ट्रेन 19 मार्च को चलेगी. यह पटना से सुबह 04:30 बजे खुलेगी और रात 02:55 बजे गोमो पहुंचेगी. फिर अगले दिन सुबह 05:10 बजे दुर्ग पहुंचेगी.

दुर्ग-पटना-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन : 17 और 19 मार्च की स्थित

इसी तरह से ट्रेन संख्या (08795) दुर्ग-पटना स्पेशल ट्रेन 17 मार्च, 2022 को दुर्ग से 08:50 बजे खुलेगी. यह रायपुर, बिलासपुर, झारसुगड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, बोकारो स्टील सिटी होते हुए रात 11.15 बजे गोमो पहुंचेगी. इसके बाद सुबह 04:45 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या (08796) पटना-दुर्ग स्पेशल ट्रेन 19 मार्च को एक ट्रिप चलेगी. यह ट्रेन पटना से 07:00 बजे खुलेगी. गोमो 11:35 बजे पहुंचेगी. यहां से ट्रेन अगले दिन 03:00 बजे दुर्ग पहुंचेगी.

Also Read: नक्सलियों की साजिश नाकाम, धनबाद-डेहरी पैसेंजर ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश, स्टेशन पर मची अफरी तफरी
धनबाद पहुंचेगी पौने चार बजे

सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन 14 मार्च, 2022 को सिकंदराबाद से रात 11:35 बजे खुलेगी. यह ट्रेन मंगलवार को 03:45 बजे धनबाद पहुंचेगी. फिर ट्रेन झाझा और दरभंगा होते हुए बुधवार की शाम 04:50 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वहीं, दूसरी तरफ से रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन रक्सौल से 17 मार्च, 2022 को 03:25 बजे खुलेगी और ट्रेन शाम 04:20 बजे धनबाद पहुंचेगी.

तारीख : ट्रेन संख्या : ट्रेन का नाम : प्रस्थान स्थान : प्रस्थान समय

16 मार्च : 08793 : दुर्ग-पटना होली स्पेशल ट्रेन : दुर्ग : 10:20 बजे
19 मार्च : 08794 : पटना-दुर्ग स्पेशल ट्रेन : पटना : 04:30 बजे
17 मार्च : 08795: दुर्ग-पटना स्पेशल ट्रेन : दुर्ग : 08:50 बजे
19 मार्च : 08796 : पटना-दुर्ग स्पेशल ट्रेन : पटना : 07:00 बजे
14 मार्च : सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन : सिकंदराबाद : रात 11:35 बजे
17 मार्च : रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन : रक्सौल : 03:25 बजे

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola