Holika Dahan 2023 Upay: होलिका दहन के दिन करें ये आसान उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2023 8:06 AM
Holika Dahan 2023 Upay: फाल्गुन पूर्णिमा तिथि में प्रदोष काल में होलिका दहन होती है. ऐसे में इस साल होलिका दहन 07 मार्च दिन मंगलवार को है. देश में हजारों सालों में होली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है और इस त्योहार का ऐतिहासिक महत्व भी है.
Holika Dahan 2023 Upay: पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में होलिका दहन होता है और उसके अगले दिन यानि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को होली खेली जाती है. इस बार होली 8 मार्च 2023 को मनाई जाएगी. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार होली का पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. देश में हजारों सालों में होली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है और इस त्योहार का ऐतिहासिक महत्व भी है.
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 06 मार्च दिन मंगलवार को शाम 04 बजकर 17 मिनट पर प्रारंभ होगी और इस तिथि का समापन 07 मार्च दिन बुधवार को शाम 06 बजकर 09 मिनट पर होगा. फाल्गुन पूर्णिमा तिथि में प्रदोष काल में होलिका दहन होती है. ऐसे में इस साल होलिका दहन 07 मार्च दिन मंगलवार को है.
8 मार्च को रंगों की होली (Holi of Colours) खेली जाएगी. स्मृतिसार नामक शास्त्र के मुताबिक जिस वर्ष फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि दो दिन के प्रदोष को स्पर्श करे, तब दूसरी पूर्णिमा यानी अगले दिन में होली जलाना चाहिए. इस बार भी पूर्णिमा तिथि 6 मार्च और 7 मार्च दोनों दिन प्रदोष काल को स्पर्श कर रही है, ऐसे में 7 मार्च को होलिका दहन करना शुभ होगा.
नौकरी और कारोबार में लाभ पाने का उपाय
होलिका दहन के दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहन लें. इसके बाद मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु और राधा-कृष्ण की पूजा करें. इसके बाद शाम को परिवार का एक सदस्य एक नारियल लेकर पूरे परिवार के ऊपर से वार दे और उसे होलिका दहन की आग में डाल दें. यह टोटका पैसे आने के ढेरों रास्ते खोल देगा.
दान करने का बहुत महत्व है. खास मौकों पर दान करने से तो उसका कई गुना ज्यादा फायदा मिलता है. होलिका दहन का दिन भी ऐसा ही खास है. छोटी होली के दिन दान करने से धन की कमी दूर होती है. यह उपाय आर्थिक समस्याओं से छुटकारा दिलाता है. .
यदि किसी आर्थिक संकट में फंस गए हैं या आर्थिक समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं तो होलिका दहन से पहले लकड़ी के ढेर की पूजा करके उसे मिठाई-फल का भोग लगाएं. इसके बाद होलिका दहन के समय गेहूं, मटर और चना को होलिका की आग में अर्पित कर दें. यह उपाय यदि घर की महिला करे तो मां लक्ष्मी खूब प्रसन्न होती हैं और जल्द ही सारे आर्थिक संकट खत्म हो जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










