Holashtak 2023: इस दिन से शुरू हो रहा है होलाष्टक, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Holashtak 2023: होली का त्योहार चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है और इससे आठ दिन पहले से होलाष्टक (Holashtak 2023) लग जाते हैं. जानिए इस वर्ष होली एवं होलाष्टक कब हैं और कब इसका डंडा रोपा जाएगा.
Holashtak 2023 Date: इस साल 2023 में होली का पर्व (Holi 2023) 7 मार्च को मनाया जाएगा. 7 मार्च को होलिका दहन और 8 मार्च को रंगों वाली होली (Holi 2023) मनाई जाएगी. होली का त्योहार चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है और इससे आठ दिन पहले से होलाष्टक (Holashtak 2023) लग जाते हैं. जानिए इस वर्ष होली एवं होलाष्टक कब हैं और कब इसका डंडा रोपा जाएगा.
-
होली का डांडा रोपने का दिन – माघ माह की पूर्णिमा, 5 फरवरी 2023 (रविवार)
-
होलाष्टक आरंभ होने का समय – 27 फरवरी 2023 (सोमवार)
-
होलाष्टक समाप्त होने का समय – 7 मार्च 2023 (मंगलवार)
-
होलिका दहन का पर्व – 7 मार्च 2023 (मंगलवार)
-
होली का पर्व – 8 मार्च 2023 (बुधवार)
होलाष्टक की शुरूआत होली से आठ दिन पहले हो जाती है. इस साल होली 7 मार्च को मनाई जाएगी इसलिए होलाष्टक की शुरूआत 28 फरवरी से होगी. होलाष्टक मंगलवार 28 फरवरी से मंगलवार 7 मार्च तक चलेगा.
होलिका दहन तिथि- 07 मार्च 2023, मंगलवार
होलिका दहन शुभ मुहूर्त- 06 मार्च, 2023 को शाम 04 04 बजकर 17 मिनट से 07 मार्च, 2023 को शाम 06 बजकर 09 मिनट तक
होलिका दहन में किसी पेड़ की शाखा को जमीन में गाड़कर उसे चारों तरफ से लकड़ी, कंडे या उपले से ढक दिया जाता है. इन सारी चीजों को शुभ मुहूर्त में जलाया जाता है. इसमें छेद वाले गोबर के उपले, गेंहू की नई बालियां और उबटन डाले जाते हैं. ऐसी मान्यता है कि इससे साल भर व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति हो और सारी बुरी बलाएं इस अग्नि में भस्म हो जाती हैं. होलिका दहन पर लकड़ी की राख को घर में लाकर उससे तिलक करने की परंपरा भी है. होलिका दहन को कई जगह छोटी होली भी कहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




