ePaper

हॉकी इंडिया का बड़ा फैसला, सरदार सिंह और रानी रामपाल को बनाया कोच

Updated at : 10 Aug 2023 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
हॉकी इंडिया का बड़ा फैसला, सरदार सिंह और रानी रामपाल को बनाया कोच

हॉकी इंडिया ने हाल ही में बड़ा फैसला लेते भारतीय पुरुष टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह और भारतीय महिला टीम की पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रानी रामपाल को कोच बनाया है.

विज्ञापन
undefined

हॉकी इंडिया ने हाल ही में बड़ा फैसला लेते भारतीय पुरुष टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह और भारतीय महिला टीम की पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रानी रामपाल को कोच बनाया है.

undefined

हॉकी इंडिया ने सरदार सिंह और रानी रामपाल को सब जूनियर ब्यॉज और सब जूनियर गर्ल्स का चीफ कोच बनाया गया है. दोनों अब भारत के युवा उभरते सितारों को तराशेंगे और उन्हें भारतीय टीम के लिए तैयार करेंगे.

undefined

सरदार सिंह भारत के काफी बड़े खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए साल 2003-04 में पोलैंड टूर पर अपना डेब्यू किया था. वह भारतीय टीम के लिए कप्तानी भी कर चुकी हैं. सरदार सिंह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम के लिए दो सिल्वर मेडल जीत चुके हैं. उन्होंने पहला सिल्वर मेडल 2010 दिल्ली में जीता था. वहीं दूसरा मेडल साल 2014 ग्लासगो में जीता था.

undefined

सरदार सिंह ने भारत की लंबे समय तक कुप्तानी की उनकी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम को काफी सफलताएं मिली. सरदार सिंह ने साल 2018 में हॉकी से संन्यास का ऐलान किया था. उन्होंने अपने बाद टीम इंडिया के दिग्गज गोलकीपर पी श्रीजेश को कप्तान बनाया था.

undefined

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल महिला हॉकी के इतिहास में एक बड़ा नाम है. महिला भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने टोक्यो 2020 में एक युवा टीम को चौथे स्थान पर पहुंचाया, ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ एक कड़े मुक़ाबले में हार के बाद टीम इंडिया ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने से चूक गई थी. रानी रामपाल भारत के लिए तीन बार ओलंपिक में भाग ले चुकी हैं. उन्होंने महज 14 साल की उ्रम में साल 2008 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था.

Also Read: IND vs WI: ‘धोनी होते तो ऐसा कभी नहीं करते’, फैंस क्यों हुए कप्तान हार्दिक पांड्या से नाराज
विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola