हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: डॉक्‍टर राजन सुशांत अब 'आप' के साथ, जानें कितने हैं जनता के करीब

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Oct 2022 1:34 PM

विज्ञापन

Himachal Pradesh Chunav 2022 : साल 2014 की बात करें तो इस वर्ष डॉक्‍टर राजन सुशांत आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. दो साल तक वह इस पार्टी से जुड़े रहे. इसके बाद 31 जनवरी 2016 को उन्होंने 'आप' से इस्तीफा दे दिया.

विज्ञापन

Himachal Election 2022 : हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चली है. भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी यानी आप भी चुनावी मैदान में है. आप नेता डॉक्‍टर राजन सुशांत (Dr Rajan Sushant) अपनी पार्टी के पक्ष में वोटरों को लुभाने में जुटे हुए हैं. डॉक्‍टर सुशांत की बात करें तो उन्हें जितनी बार अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ, उससे अधिक वे राजनीतिक दल बदलते नजर आये.

डॉक्‍टर राजन सुशांत की बात करें तो वे चार बार विधायक, एक बार मंत्री व एक बार सांसद रह चुके हैं. वे अब तक चार बार पार्टियां बदल चुके हैं. दो बार वह आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए और वर्तमान में वे इसी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में वे एक बड़ा नाम है.

एक नजर में उनका सफर

-डॉक्‍टर राजन सुशांत पहली बार 1982 से 1985 तक विधायक रहे वो भी भाजपा से.

-1985-1990, 1998-2003 व 2007-2009 तक भाजपा के विधायक के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की.

-1998-2003 में भाजपा सरकार के कार्यकाल में वह राजस्व मंत्री के पद पर रहे. 2009 में वह सांसद बने. बाद में पार्टी के खिलाफ कार्य करने की वजह से उन्हें निलंबित कर दिया था.

Also Read: Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल में हर बार करवट बदलता रहा है ‘सत्ता का ऊंट’, जानें जातीय समीकरण
कब थामा ‘आप’ का दामन

साल 2014 की बात करें तो इस वर्ष डॉक्‍टर राजन सुशांत आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. दो साल तक वह इस पार्टी से जुड़े रहे. इसके बाद 31 जनवरी 2016 को उन्होंने ‘आप’ से इस्तीफा दे दिया. हालांकि इसके बाद वह किसी भी पार्टी से नहीं जुड़े और साल 2020 में डॉक्‍टर सुशांत ने पौंग बांध विस्थापितों का साथ लेकर हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी बना ली. 2021 में फतेहपुर उपचुनाव अपनी पार्टी से वे चुनावी मैदान में उतरे. इसके बाद अपनी पार्टी भी छोड़ दी और फिर ‘आप’ का दामन थाम लिया. वर्तमान में वह इसी पार्टी मे हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola