Bihar News: बगहा में घर में घुसी अनियंत्रित कार, 7 लोगों को कुचला, 2 बच्चे समेत 3 की मौत

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम चंपारण के बगहा में एक अनियंत्रित कार घर में घुस गयी और अंदर मौजूद 7 लोगों को कुचल दिया. इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गयी जिसमें बुजुर्ग महिला व बच्चे शामिल हैं. जबकि 4 बच्चे इसमें जख्मी हो गये.

विज्ञापन

बिहार के बगहा में एक कार अनियंत्रित कार घर में घुस गयी. कार ने घर में मौजूद 7 लोगों को रौंद दिया. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी. वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर बतायी है. घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ की और सड‍़क पर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

बगहा के चौतरवा थाना क्ष��त्र अंतर्गत बहुअरवा गांव के पास मंगलवार की सुबह अचानक एक अनियंत्रित ब्रेजा कार झोपड़ीनुमा घर में घुस गयी. घर के अंदर मौजूद 7 लोगों को कार ने कुचल दिया. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में एक बुजुर्ग महिला और दो बच्चे शामिल हैं. वहीं घर में मौजूद 4 बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की मदद से जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद सभी को बेतिया रेफर किया गया है.

इस हादसे में बुजुर्ग के साथ ही दो मासूमों की मौत हुई है जिनकी उम्र 7 और 8 साल बतायी जा रही है. वहीं घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर फूटा और जमकर विरोध किया गया. इस बीच पुलिस ने किसी तरह सबको समझाने बुझाने की कोशिश की. ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े थे और शवों को भी पोस्टमार्टम कराने नहीं ले जाने दे रहे थे. गाड़ी के मालिक और ड्राइवर का अभी पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola