ePaper

Hathras News: यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा तो, सपा ने सबसे कम रुपये किया खर्च

Updated at : 19 Apr 2022 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
Hathras News: यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा तो, सपा ने सबसे कम रुपये किया खर्च

यूपी विधानसभा चुनाव में हाथरस, सिकंदराराऊ, सादाबाद विधानसभा से भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस प्रत्याशियों के दिए चुनावी खर्च के अनुसार हाथरस विधानसभा से सपा प्रत्याशी बृजमोहन राही ने सबसे कम 3.82 लाख रुपये चुनाव में खर्च किए और चुनाव भी हार गए.

विज्ञापन

Hathras News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अलीगढ़ मंडल के हाथरस जिले की तीनों विधानसभाओं से प्रत्याशियों के चुनावी खर्च को चुनाव आयोग को भेज दिया गया है. हाथरस, ऐसी विधानसभा रही, जहां से भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव में सबसे ज्यादा और सपा प्रत्याशी ने सबसे कम खर्च किया.

हाथरस से भाजपा की अंजुला माहौर ने किए सबसे ज्यादा खर्च

हाथरस जनपद में तीन विधानसभा हाथरस, सिकंदराराऊ, सादाबाद हैं. भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनावी खर्च पर नजर डालें, तो हाथरस विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी अंजुला माहौर ने 24 लाख रुपये खर्च किए और विधायक निर्वाचित हुईं. दूसरे नंबर पर सादाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय रहे, जिन्होंने 19.74 लाख रुपये चुनाव में खर्च किए और चुनाव हार गए. तीसरे नंबर पर सिकंदराराऊ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राणा रहे, जिन्होंने 18.72 लाख खर्च किए और विधायक बने.

Also Read: Aligarh News: अलीगढ़ में 14 मई को लगेगी लोक अदालत, इन मामलों का होगा फटाफट निस्तारण
हाथरस से सपा के बृजमोहन ने किया सबसे कम खर्च

यूपी विधानसभा चुनाव में हाथरस, सिकंदराराऊ, सादाबाद विधानसभा से भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस प्रत्याशियों के दिए चुनावी खर्च के अनुसार हाथरस विधानसभा से सपा प्रत्याशी बृजमोहन राही ने सबसे कम 3.82 लाख रुपये चुनाव में खर्च किए और चुनाव भी हार गए.

Also Read: Aligarh News: यूपी बोर्ड के हाईस्कूल-इंटर के स्टूडेंट्स का अटक सकता है रिजल्ट, यह है वजह
किसने किया कितना खर्च

चुनाव आयोग ने यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार 40 लाख रुपये तक की चुनावी खर्च की सीमा निर्धारित की थी. यूपी में दोबारा योगी सरकार के मंत्रिमंडल के बन जाने के बाद हाथरस जनपद की तीनों विधानसभाओं से चुनाव में हुए प्रत्याशियों के खर्चे की जानकारी चुनाव आयोग को भेज दी गई है.

हाथरस

  • अंजुला माहौर (भाजपा)- 24 लाख

  • संजीव कुमार काका (बसपा)- 10 लाख

  • कुलदीप कुमार (कांग्रेस)- 10 लाख

  • ब्रजमोहन राही (सपा) – 3.82 लाख

सिकंदराराऊ विधानसभा

  • ललित बघेल (सपा)- 20 लाख

  • बीरेंद्र सिंह राणा (भाजपा)- 18.72 लाख

  • छवि वार्ष्णेय (कांग्रेस)- 14.39 लाख

  • अवधेश कुमार सिंह (बसपा)- 11.68 लाख

सादाबाद विधानसभा

  • रामवीर उपाध्याय (भाजपा)- 19.74 लाख

  • प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी (सपा-रालोद)- 15.63 लाख

  • डॉ. अविन शर्मा (बसपा)- 13 लाख

  • मथुरा प्रसाद, कांग्रेस 8 लाख

यह रहा हाथरस विधानसभा परिणाम 

हाथरस जिले में यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने 2 विधानसभा सीट पर जीत हासिल की. सपा रालोद गठबंधन ने एक विधानसभा सीट पर जीत हासिल की. 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को 2 सीटों पर जीत मिली थी और एक सीट पर बसपा जीती थी.

हाथरस विधानसभा से भाजपा की अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ से भाजपा के वीरेंद्र सिंह राणा और सादाबाद से सपा-रालोद गठबंधन के प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी चुनाव जीते.

रिपोर्ट- चमन शर्मा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola