हर घर तिरंगा : इन तस्वीरों में देखें देश के प्रति जुनून
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2022 5:22 PM
पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. चारों तरफ आजादी का उल्लास बिखरा पड़ा है. इसी कड़ी में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान भी शुरू है. पहले दिन इस अभियान का उत्साह राजधानी में दिखा. राजधानी रांची तिरंगे के रंग में रंग गयी है.
रांची नगर निगम हर घर तिरंगा अभियान चला रहा है. इसी कड़ी में शहर के सभी 53 वार्डों में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. वार्ड पार्षदों की अध्यक्षता में निकाली गयी इस यात्रा में मोहल्ले के लोग शामिल हुए. आमलोगों से अपील की गयी कि घरों में तिरंगा अवश्य लगाएं. शहर के जरूरतमंद लोगों के घर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तिरंगा लगे. इसके लिए रांची नगर निगम द्वारा सभी वार्ड पार्षदों को एक-एक हजार तिरंगा दिया गया था. लोगों की शिकायत है कि कुछ वार्डों में तिरंगा का वितरण सही ढंग से नहीं हुआ.
आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए धनबाद स्टेशन को तिरंगा लाइटिंग से सजाया गया है. स्टेशन पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं. इंजनों में तिरंगा के स्टीकर एवं कोचों में आजादी का अमृत महोत्सव के लोगों के साथ हर घर तिरंगा के संदेश वाले स्टीकर लगाए गए हैं.

भारतीय स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ पर जमशेदपुर के एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में भाजपा महानगर की ओर से देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सीएम रघुवर दास मुख्य रूप से शामिल हुए.
सेल की रांची इकाई ने स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली. सेल टाउनशिप की सभी इमारतों में तिरंगा लगाया गया. सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने घरों में भी तिरंगा फहराया. सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने घरों में भी तिरंगा फहराया. महात्मा गांधी विद्यालय के स्कूली छात्रों के साथ प्रभात फेरी निकाली गयी. इस अवसर पर RDCIS के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर निर्भिक बनर्जी और MTI के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजीव कुमार मौजूद थे.
रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों और विभागों के स्टूडेंट्स राजभवन पहुंचे. यहां राज्यपाल रमेश बैस ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया. कुलपति ने कहा कि छात्र ही देश का भविष्य है. तिरंगा यात्रा राजभवन से चलकर रांची यूनिवर्सिटी के मोरहाबादी कैंपस स्थित बेसिक साइंस पहुंची. इस अवसर पर डॉ राजकुमार शर्मा, डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, डॉ आशीष कुमार झा, डॉ स्मृति सिंह, डॉ प्रीतम, डॉ आनंद ठाकुर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










