Kanpur : GSVM कॉलेज में भर्ती 14 बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के आरोपों से इंकार, जांच बैठी

Published by : अनुज शर्मा Updated At : 25 Oct 2023 8:46 PM

विज्ञापन

इस मामले में सफाई देने के लिए दिन में दो बार प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित की गई . दूषित रक्त चढ़ाने की बात करने वाले डॉ. आर्य अन्य वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ इसमें उपस्थित थे, हालांकि उन्हें बोलने की अनुमति नहीं थी.

विज्ञापन

कानपुर. यूपी के कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज(GSVM) की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां से सम्बंधित हैलट अस्पताल में एक डॉक्टर ने 14 बच्चों के शरीर में संक्रमित खून चढ़ाए जाने से उनके हैपेटाइटिस B, C के साथ HIV पॉजिटिव के लक्षण पाए जाने का दावा किया. बताया जा रहा है कि थैलेसीमिया विभाग ने 180 मरीजों की स्क्रीनिंग की थी. इसमें 14 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई. हालांकि, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने रिपोर्ट को खारिज कर दिया है. प्राचार्य संजय काला ने कहा कि कथित तौर पर अफवाह फैलाने के आरोप में एक डॉक्टर के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है.रिपोर्ट के अनुसार, भयावह रोग से ग्रसित इन बच्चों को अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में ब्लड चढ़ाया गया था. जिसकी वजह से इनके शरीर में ये जानलेवा बीमारी फैली. हालांकि, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय काला ने इसे महज अफवाह करार दिया है. डॉक्टर काला ने कहा, “2019 के बाद से अभी तक कोई HIV, HCV, HBsAg थैलेसीमिया का संक्रमित मरीज नहीं पाया गया है. प्राचार्य डॉ. संजय काला ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि गलत बयान बाजी करने के कारण बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार आर्य के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए है.उन्होंने बताया कि साल 2014 में एक मरीज और 2019 में एक मरीज पॉजिटिव पाया गया था. इसके अलावा 2016 में हैपेटाइटिस B के दो मरीज स्क्रीनिंग में पॉजिटिव पाए गए थे. 2014 में 2 मरीजों में हैपिटाइटिस C की पुष्टि हुई.इसके बाद 2016 में 2 मरीज और 2019 में एक मरीज पॉजिटिव पाया गया था.

डॉक्टर ने वीडियो जारी कर दी सफाई

जब मामला तूल पकड़ा तो डॉ. अरुण कुमार आर्या ने एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए सफाई दी है. उन्होंने बताया कि थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों की स्क्रीनिंग हर 3 से 4 महीने के बीच में की जाती है. स्क्रीनिंग में देखा जाता है कि उन मरीजों में कितना सुधार हो रहा है या फिर कोई अन्य बीमारी तो नहीं अटैक कर रही है. इस स्क्रीनिंग में ही 14 लोगों में संक्रमित होने की बात सामने आई है. डॉ. आर्या ने बताया कि 7 मरीजों में हेपेटाइटिस B और 5 मरीजों में हेपेटाइटिस C और 2 मरीजों में HIV संक्रमण की पुष्टि अभी तक हुई है. इन सभी मरीजों को अलग-अलग सेंटरों पर खून चढ़ाया गया है. विंडो पीरियड में संक्रमण की नहीं हो पाती थी.

Also Read: Good News : यूपी में 43 पैसे प्रतियूनिट सस्ती होगी बिजली, UPPCL ने विद्युत नियामक आयोग को भेजा प्रस्ताव
अखिलेश यादव X पर पोस्ट कर सरकार को घेरा

इस मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामलो के लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,यूपी में संक्रिमित खून चढ़ाने से 14 बच्चों को HIV और हैपेटाइटिस का संक्रमण होना बेहद गंभीर बात है. इस लापरवाही की तत्काल जांच हो और इस तरह की घातक गलती की सख्त से सख्त सजा दी जाए.

मल्लिकार्जुन खडगे ने बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि,डबल इंजन सरकार ने स्वास्थ्य ढांचे को ‘दोगुना बीमार’ बना दिया है. डबल इंजन सरकार शब्द का इस्तेमाल बीजेपी अक्सर अपने चुनाव अभियानों में राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर बीजेपी सरकार होने के दोहरे लाभ का जिक्र करने के लिए करती है.कांग्रेस प्रमुख खरगे ने X पर पोस्ट लिखा,यह घोर लापरवाही ‘शर्मनाक’ है. बीजेपी सरकार के इस अपराध की सजा निर्दोष बच्चों को भुगतनी पड़ रही है.

रिपोर्ट : आयुष तिवारी

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola