Amazon Great Republic Day Sale 2024: स्मार्टफोन, लैपटॉप पर ऑफर्स की बरसात, जल्द शुरू होनेवाली है सेल

Updated:
विज्ञापन
Amazon Great Republic Day Sale 2024: स्मार्टफोन, लैपटॉप पर ऑफर्स की बरसात, जल्द शुरू होनेवाली है सेल

अमेजन ई-कॉमर्स साइट ने अपनी वेबसाइट पर जल्द शुरू होनेवाले रिपब्लिक डे सेल (Amazon Great Republic Day Sale) को टीज करना शुरू कर दिया है. हर साल अमेजन गणतंत्र दिवस के आसपास शुरू होने वाली सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और अन्य कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट प्रदान करता है.

विज्ञापन

Amazon Great Republic Day Sale 2024 : ई-कॉमर्स साइट अमेजन (Amazon) ने अपनी वेबसाइट पर आनेवाले सेल की जानकारी शेयर करनी शुरू कर दी है. हर साल अमेजन गणतंत्र दिवस (Republic Day) के आसपास शुरू होने वाली सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और अन्य कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट प्रदान करता है. अमेजन पर आनेवाले सेल में ग्राहक बैंक कार्ड ट्रांजैक्शन पर इंस्टैंट डिस्काउंट का लाभ ले पाएंगे.

अमेजन प्राइम मेंबर्स को पहले मिलेगा सेल का ऐक्सेस

अमेजन ई-कॉमर्स साइट ने अपनी वेबसाइट पर जल्द शुरू होनेवाले रिपब्लिक डे सेल (Amazon Great Republic Day Sale) को टीज करना शुरू कर दिया है. हालांकि, अभी तक तारीख की घोषणा नहीं हुई है. आपको बता दें कि पिछले साल यह सेल 15 जनवरी से शुरू हुई थी और इस साल भी हम कुछ ऐसी ही उम्मीद की जा सकती है. अमेजन की वेबसाइट पर आये इस सेल के टीजर से यह भी पता चला है कि कंपनी की बाकी सेल की तरह अमेजन प्राइम मेंबर्स को आगामी सेल का लाभ पहले मिलेगा और सामान्य यूजर्स बाद में इसे ऐक्सेस कर पाएंगे.

Also Read: 73 प्रतिशत तक की छूट के साथ खरीदें Electric Kettle, जानें क्या है डील

स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक की छूट

Amazon Great Republic Day सेल के दौरान स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. इसमें 5G स्मार्टफोन 9,999 रुपये से शुरू होंगे. सेल की लैंडिंग पेज पर जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार, स्मार्टफोन पर 50,000 रुपये तक की छूट मिलेगी. इसी प्रकार लैपटॉप और स्मार्टवॉच पर 75 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी. इसके साथ ही, अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के दौरान स्मार्ट टीवी और अन्य डिवाइसेज को 65 प्रतिशत तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है.

10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट

Amazon की इस आगामी सेल के दौरान कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट के साथ ही साथ SBI बैंक के ग्राहकों के पास क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट का लाभ उठा सकने का मौका होगा. वहीं, पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर सेल के दौरान खरीदारी पर अतिरिक्त छूट का लाभ भी मिलेगा. Amazon Great Republic Day सेल के बारे में ज्यादा जानकारी जल्द ही आने की उम्मीद है.

Also Read: Smart TV Offer: आधे से कम दाम में मिल रही 32 इंच स्मार्ट टीवी, साथ में 2 साल की वारंटी

डिस्काउंट वाली शॉपिंग का शानदार मौका

सस्ते में और डिस्काउंट ऑफर के साथ अगर आप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए Great India Republic Day Sale एक बढ़िया मौका लाया है. कंपनी ने स्मार्टफोन्स पर मिलनेवाले डिस्काउंट ऑफर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि मिड रेंज फ्लैगशिप और बजट सेगमेंट में तगड़ी डील मिल सकती है. इसके अलावा, अगर आप अपने घर के लिए स्मार्ट टीवी, फ्रिज या दूसरा कोई होम अप्लायंस लेना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है. Republic Day Sale में किचन के सामानों को 99 रुपये के बेस प्राइस से खरीद पाएंगे. इसी तरह टीवी 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola