ePaper

Government Bodyguard: भाजपा विधायक ढुलू महतो के चार दागी करीबियों समेत 14 लोगों के बॉडीगार्ड वापस, पढ़िए क्या है मामला

Updated at : 21 Jan 2021 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
Government Bodyguard: भाजपा विधायक ढुलू महतो के चार दागी करीबियों समेत 14 लोगों के बॉडीगार्ड वापस, पढ़िए क्या है मामला

Government Bodyguard, Jharkhand News, धनबाद न्यूज : बाघमारा विधायक ढुलू महतो के चार दागी करीबियों समेत धनबाद जिले के 14 लोगों को मिले बॉडीगार्ड पुलिस प्रशासन ने बुधवार को वापस ले लिये. पिछले सात जनवरी को ही पुलिस की ओर से इन सबको बॉडीगार्ड मुहैया कराया था. विधायक के दागी करीबियों को बॉडीगार्ड देने का मामला प्रभात खबर में प्रकाशित हुआ. इसके बाद ये मामला राजनीतिक ताैर पर गर्माया. आखिरकार पुलिस प्रशासन ने दिये गये बॉडीगार्ड को वापस ले लिया.

प्रभात खबर में ये खबर प्रकाशित होने के बाद कांग्रेस और झामुमो के नेताओं ने इसका कड़ा विरोध किया. धनबाद से लेकर रांची तक इस फैसले पर सवाल उठाये जाने लगे. बताते चलें कि विधायक के करीबी समझे जाने वाले राजेश गुप्ता, गंगा साव तथा चुनचुन गुप्ता को कतरास थाना कांड संख्या 120/2013 में न्यायालय से सजा मिल चुकी है. कई अन्य मामलों में अब भी मुकदमा चल रहा है. अभय सिंह पर भी कई मामले हैं. वह भी जेल जा चुका है.

Also Read: Jharia Rehabilitation Latest News : झरिया पुनर्वास पर सीधा संवाद में बोले रैयत, फ्लैट की जगह मिले ये सुविधाएं, बीसीसीएल के सीएमडी ने अधिकारियों को दी ये नसीहत

धनबाद के उपायुक्त की तरफ से जारी बयान में साफ किया गया था कि किसी को भी बॉडीगार्ड उनके (डीसी ) आदेश से नहीं दिया गया है. सभी को अस्थायी प्रक्रिया के तहत विशेष परिस्थिति में एसएसपी कार्यालय द्वारा बॉडीगार्ड प्रदान किया गया है. एसएसपी एवी मिंज ने कहा था कि अधिकतर वैसे लोगों को बॉडीगार्ड दिया गया, जिन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं. सभी लोग किसी न किसी व्यवसाय से जुड़े हैं.

Also Read: एसएफसी के कांड्रा गोदाम के स्टॉक में गड़बड़ी, गोदाम प्रबंधकों से होगी “12.64 लाख की वसूली

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola