Gorakhpur News: मनीष गुप्ता हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में करना चाहता था सरेंडर

Gorakhpur News: मनीष गु्प्ता हत्याकांड में पुलिस ने एक अन्य आरोपी कमलेश यादव को गिरफ्तार किया है. इस तरह अब तक इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
Gorakhpur News: कानपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी कमलेश यादव को गिरफ्तार किया है. तीन दिन पहले ही मामले में दो मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह और फल मंडी चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था. दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अब तक इस मामले में कुल 5 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं.
गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो अन्य पुलिसकर्मी दारोगा राहुल दुबे और कॉन्स्टेबल प्रशांत को गिरफ्तार किया था. आज पुलिस ने इस मामले के एक अन्य आरोपी कमलेश को गिरफ्तार किया है. कमलेश न्यायालय में आत्मसमर्पण की फिराक में था. उसे कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
Also Read: Kanpur News: मृतक मनीष गुप्ता की पत्नी ने केडीए में ओएसडी का पदभार संभाला, जानें अब तक का अपडेट
गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक होटल में विगत दिनों कानपुर के रहने वाले रियल स्टेट के व्यवसायी मनीष गुप्ता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में स्थानीय पुलिस पर ही उसकी हत्या का आरोप लगा था. मृतक की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने 6 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी.
Also Read: Gorakhpur News: मनीष गुप्ता हत्याकांड में आरोपी पुलिसकर्मी जगत नारायन सिंह और अक्षय मिश्रा गिरफ्तार
रिपोर्ट- अभिषेक पांडेय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




