ePaper

Google के ये अकाउंट्स आज से हो जाएंगे डिलीट, जानें क्या है वजह

Updated at : 01 Dec 2023 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
Google के ये अकाउंट्स आज से हो जाएंगे डिलीट, जानें क्या है वजह

Google To Delete Inactive Accounts: गूगल आज से यूजर्स अपने यूजर्स के अकाउंट्स को डिलीट करने जा रहा है. ये सभी उस तरह अकाउंट्स हैं जिनका इस्तेमाल यूजर्स द्वारा करीबन पिछले दो सालों से नहीं किया गया है.

विज्ञापन
undefined

Google Inactive Accounts To Be Deleted From Today Onwards: अगर आप गूगल का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की होने वाली है. गूगल आज से कुछ चुनिंदा यूजर्स के अकाउंट्स को हमेशा के लिए डिलीट करने की तैयारी में हैं. ऐसे में अगर आपके पास भी गूगल अकाउंट है तो फिर आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि यह कौन से अकाउंट्स हैं जिन्हें डिलीट किया जाने वाला है. तो चलिए जानते हैं डीटेल से.

undefined

आज से बंद किये जाएंगे अकाउंट्स: आज यानी 1 दिसंबर से Google उन Google अकाउंट्स को हटाने की अपनी योजना पर आगे बढ़ रहा है जो कम से कम पिछले दो वर्षों से इनएक्टिव हैं. कंपनी ने इस साल मई में पॉलिसी की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य सिक्योरिटी रिस्क को रोकना है.

undefined

गूगल क्यों इन अकाउंट्स को कर रहा डिलीट: आपकी जानकारी के लिए बता दें Google ने इस साल की शुरुआत में अपनी अकाउंट पॉलिसी को अपडेट किया, जिसमें उसने कहा कि वह इनएक्टिव अकाउंट्स को हटा देगा. ऐसा करने के पीछे कंपनी ने कई तरह के तर्क दिए.

undefined

किन अकाउंट्स पर पड़ेगा इसका असर: ऑफिशियली इनएक्टिव अकाउंट पॉलिसी सपोर्ट पेज के अनुसार, केवल पर्सनल Google अकाउंट ही इससे प्रभावित होंगे. यह पॉलिसी उन Google अकाउंट्स पर लागू नहीं होती जो आपके वर्कप्लेस, स्कूल या अन्य ऑर्गनाइजेशन के माध्यम से आपके लिए इस्टब्लिश किए गए थे.

undefined

गूगल अकाउंट के साथ ये भी होंगे डिलीट: आपकी जानकारी के लिए बता दें इस फैसले के बाद आप सिर्फ अपने Google अकाउंट को ही नहीं, बल्कि, Google Workspace (Gmail, Docs, Drive, meet, Calendar) और Google Photos जैसे प्लैटफॉर्म्स से भी डेटा डिलीट कर दिया जाएगा.

undefined

यूजर्स को कैसे चलेगा पता: अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर यूजर्स को पता कैसे चलेगा कि उनका गूगल अकाउंट डिलीट किया जा रहा है तो बता दें कंपनी ने इसके लिए कई तरह के स्टेप्स आजमाए हैं. अकाउंट डिलीट करने से पहले कंपनी ने सभी यूजर्स को इससे सम्बंधित मैसेजेस भेजना शुरू कर दिया था. इसके लिए कंपनी ने महीनों की तैयारी की थी. यूजर्स को ये मैसेजेस उनके ईमेल आईडी पर और रिकवरी मेल आईडी पर भेजे जे रहे थे.

undefined

अकाउंट को डिलीट होने से कैसे बचाएं: अपने Google अकाउंट को डिलीट होने से बचाने के लिए, आपको बस हर दो साल में कम से कम एक बार अपने Google अकाउंट या किसी भी Google सर्विस में लॉग इन करना होगा और शायद एक ईमेल पढ़ना होगा, एक वीडियो देखना होगा या गूगल सर्च पर एक खोज करनी होगी.

undefined

इन अकाउंट्स को नहीं किया जाएगा डिलीट: आपके Google अकाउंट का इस्तेमाल वर्तमान या चल रहे Google प्रोडक्ट, ऐप, सर्विस या सब्सक्रिप्शन प्राप्त करने के लिए किया गया है. इसके अतिरिक्त, इसमें मोनेटरी बैलेंस बताने वाला एक गिफ्ट कार्ड भी है. बता दें अगर आपका Google अकाउंट Google Play स्टोर पर पब्लिश्ड किसी एप्लिकेशन या गेम से जुड़ा है, जिसमें एक्टिव मेंबरशिप या एक्टिव फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन हैं, तो ऐसे हालातों में इन अकाउंट्स को डिलीट नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola