हावड़ा गया एक्सप्रेस व साहिबगंज दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर गोड्डा सांसद पहुंचेंगे मिर्जाचौकी

ट्रेन के ठहराव का स्वागत करने के लिए मंच का निर्माण किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ट्रेन के ठहराव के अवसर पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे का भी आगमन होना तय हुआ है.
साहिबगंज : मालदा रेलखंड अंतर्गत मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर हावड़ा गया एक्सप्रेस और साहिबगंज दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सात जनवरी यानी रविवार से होगी. दरअसल, मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर समयानुसार ट्रेन का ठहराव अप से हावड़ा गया एक्सप्रेस 2:54/2:56 और डाउन से गया हावड़ा 19:31/19:33 और आठ जनवरी से दानापुर साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस डाउन से 12:30/12:32 व अप से साहिबगंज दानापुर 14:59/15:01 का होगा है. इसको स्थानीय समाजसेवी द्वारा तैयारी की जा रही है. ट्रेन के ठहराव का स्वागत करने के लिए मंच का निर्माण किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ट्रेन के ठहराव के अवसर पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे का भी आगमन होना तय हुआ है.
मिर्जाचौकी रेलवे फाटक के समीप दो नंबर मेन लाइन के किनारे एक सांड ट्रेन की चपेट में आ गया. इससे वह घटना स्थल पर ही मर गया. जानकारी के अनुसार रेलवे पोल संख्या 246/9 के समीप डाउन वनांचल एक्सप्रेस की चपेट में सांड रात्रि में ही आ गया था. मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन प्रबंधक परमानंद निराला ने ग्रामीणों को सहयोग से मरे हुए सांड को हटवाया. गड्ढा खोद कर उसे डलवा दिया गया. इसके लिए ग्रामीणों ने स्टेशन प्रबंधक को धन्यवाद दिया है.
Also Read: साहिबगंज : ट्रेन में छूटे यात्री का ट्रॉली बैग आरपीएफ ने किया सुपुर्द
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




