Godda News: इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड करती थी किसी और से बात, किशोर ने लोहे के रॉड से मार डाला

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने बताया है कि इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड के किसी अन्य लड़के से बात करने की जानकारी मिलने के बाद 17 साल के किशोर ने कथित रूप से उसे मार डाला. पुलिस ने बताया कि होली के दिन यह लड़की लापता हो गयी थी.

विज्ञापन

Godda News: झारखंड के गोड्डा जिले में एक युवती का शव होली के अगले दिन एक खेत से बरामद हुआ था. उस मामले का खुलासा हो गया है. पुलिस ने बताया है कि युवती के प्रेमी ने उसकी हत्या की है. पुलिस ने मीडिया को जो जानकारी दी है, उसमें कहा है कि लड़की इंस्टाग्राम पर किसी से बात करती थी. उसके ब्वॉयफ्रेंड को यह बात पसंद नहीं थी. इससे वह इतना नाराज हो गया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड पर लोहे के रॉड से हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया.

विज्ञापन

इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ते थे दोनों

पुलिस ने बताया है कि इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड के किसी अन्य लड़के से बात करने की जानकारी मिलने के बाद 17 साल के किशोर ने कथित रूप से उसे मार डाला. पुलिस ने बताया कि होली के दिन यह लड़की लापता हो गयी थी. बृहस्पतिवार सुबह एक खेत में उसका शव मिला. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़के और लड़की ऊर्जानगर के एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ते थे.

दोनों के बीच था प्रेम संबंध

पुलिस ने यह भी कहा कि इन दोनों के बीच प्रेम संबंध था. उन्होंने बताया कि जब लड़के को पता चला कि उसकी दोस्त इंस्टाग्राम पर किसी अन्य लड़के से बात कर रही है, तो वह नाराज हो गया और बुधवार सुबह जब लड़की होली मनाने के लिए अपने किसी दोस्त के पास जा रही थी, उसी समय किशोर ने लोहे की छड़ से उसके सिर पर वार कर दिया.

लड़के को पुलिस ने सुधार गृह भेजा

पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. लड़की पर जिस छड़ से हमला किया गया था, उस रॉड को पुलिस ने शव से कुछ मीटर की दूरी से बरामद करलिया है. लड़की का फोन भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बताया कि लड़के को सुधार गृह भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola