गिरिडीह : करंट की चपेट में आकर किशोरी की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
भेलवाघाटी थाना क्षेत्र की तिलकडीह पंचायत के चौकी गांव में करंट लगने से तेरह वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी.
विज्ञापन
भेलवाघाटी थाना क्षेत्र की तिलकडीह पंचायत के चौकी गांव में करंट लगने से तेरह वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. घटना रविवार दोपहर ढाई बजे की है. मिली जानकारी के मुताबिक भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी नंदलाल सिंह की 13 वर्षीय पुत्री रुपाली कुमारी रविवार को कपड़ा सुखाने के लिए तार के टंगना में कपड़ा रख रही थी. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गयी. इधर, बच्ची को करंट लगने के बाद बेहोशी की हालत में उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. इधर घटना से आहत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन