ePaper

गाजियाबाद पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

Updated at : 07 Jan 2022 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह के सदस्य अब तक 17 लाख रुपये के जाली नोट छाप चुके हैं.

विज्ञापन

Ghaziabad News: दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और किसी दुकान से आपको 100 से लेकर 2000 तक का नोट दिया गया है तो सावधान हो जाइये. वह नोट नकली भी हो सकता है. गाजियाबाद पुलिस ने सात ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो नकली नोट छापते थे. इनके काम करने का तरीका कारपोरेट को भी मात दे दे. उस प्रेस एजेंसी को भी फेल कर दे, जो इंडियन करेंसी छापती है. महज कुछ मिनट में 200 रुपये के नोट छपकर तैयार हो जाते हैं.

बिल्कुल असली से दिखने वाले ये नोट गाजियाबाद में छापे जा रहे थे. इन नोटों को पुलिस ने बरामद करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें इस गैंग का सरगना आजाद और उसके साथी भी गिरफ्तार किए गए हैं.

Also Read: Ghaziabad News: गाजियाबाद में चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, इनको काम करते हुए आठ महीने हो गए थे. अब तक 17 लाख के जाली नोट यह छाप चुके थे. इनका काम बिल्कुल कारपोरेट स्टाइल में होता था. कोई नोट छपता था तो कोई उसमें सिक्योरिटी मेजर लगाता था तो किसी का काम आगे सप्लाई करने का था. यह लोग असली हजार रुपये के बदले में तिगुना जाली पैसा अपने वेंडर्स को दिया करते थे.

Also Read: अब गाजियाबाद की शान बढ़ाने आया T-55 टैंक, 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान को दिया था करारा जवाब

इनके कब्जे से पुलिस ने 6 लाख 59 हजार के नकली नोट बरामद किए हैं. हालांकि पुलिस अभी इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इनके तार किसी विदेशी संगठन से तो नहीं जुड़े हैं.

रिपोर्ट- नितिन आशु, गाजियाबाद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola