गीता फोगाट को Maharani वेब सीरीज में नजर आई खुद की झलक? बोलीं- लोगों को बोलना चाहूंगी सुधर जाओ

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘महारानी’ (Maharani) को लेकर सुर्खियों में हैं. हुमा की एक्टिंग इस सीरीज में काफी पसन्द की जा रही है. अब देश की फेमस रेसलर रह चुकी गीता फोगाट (Geeta Phogat) ने महारानी' के कैरेक्टर रानी भारती से खुद की तुलना करते हुए एक पोस्ट लिखा हैं. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उनको भी बचपन में पहलवान बनने के लिए बहुत कुछ सुनना पड़ा था. उनका ये पोस्ट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘महारानी’ (Maharani) को लेकर सुर्खियों में हैं. हुमा की एक्टिंग इस सीरीज में काफी पसन्द की जा रही है. अब देश की फेमस रेसलर रह चुकी गीता फोगाट (Geeta Phogat) ने महारानी’ के कैरेक्टर रानी भारती से खुद की तुलना करते हुए एक पोस्ट लिखा हैं. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उनको भी बचपन में पहलवान बनने के लिए बहुत कुछ सुनना पड़ा था.
गीता फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पोस्ट की हैं, जिसमें उनके हाथ में एक कार्ड दिख रहा है, जिसपर लिखा है, सॉरी नहीं सुनेंगे. इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा. वो लिखती है, बचपन में मुझे रेसलर बनने के लिए बहुत कुछ सुनना पड़ा. मैं लड़की थी और लड़कों को उन्हीं के खेल में पछाड़ रही थी. एक औरत के लिए मर्दों की दुनिया में अपने लिए जगह बनाना बहुत मुश्किल काम है. पर मैं डरी नहीं.
https://www.instagram.com/p/CQA8kEsANqC/
आगे वो लिखती है, मैंने दुगुनी मेहनत की और जीत हासिल की. क्यों कहते हैं कि औरत ये नहीं कर सकती, वो नहीं कर सकती. कोई रूलबुक थोड़ी ही है. लोगो का काम है कहना, लेकिन तुम्हें पीछे मुड़कर देखने की जरूरी नहीं. पापा की कही ये बात मैंने अपनाई और आगे बढ़ती चली गई.”
अपने पोस्ट के अंत में गीता लिखती है, उन्होंने आगे लिखा कि हाल ही मैंने ‘महारानी’ वेब सीरीज देखी और मुझे अपनी जिंदगी की झलक उसमें नजर आई. लोग रानी भारती को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं पर वो सबको मुंहतोड़ जवाब देती है. ऐसे लोगों को मैं बोलना चाहूंगी सुधर जाओ. उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
गौरतलब है कि ‘महारानी’ वेब सीरीज में हुमा कुरैशी, सोहम शाह, विनीत कुमार, अमित सियाल, प्रमोद पाठक ने मुख्य भूमिका निभाई हैं. 90 के दशक के बिहार के बारे में ये वेब सीरीज है. इसमें हुमा ने रानी भारती का किरदार निभाया है, जो बिहार के मुख्यमंत्री की पत्नी होती है. अचानक उनके पति को गोली लगती है, जिसके बाद रानी मुख्यमंत्री बन जाती है और उनकी राजनीति में इंट्री होती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




