ePaper

इस Gandhi Jayanti 2023 पर जरूर जाएं गांधीजी से संबंधित इन जगहों पर, बापू से जीवन से लें सीख

Updated at : 01 Oct 2023 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
इस Gandhi Jayanti 2023 पर जरूर जाएं गांधीजी से संबंधित इन जगहों पर, बापू से जीवन से लें सीख

Gandhi Jayanti 2023: हर साल 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी का जन्मदिन मनाया जाता है. इस खास अवसर हम आपको बताएंगे गुजरात में घूमने लायक जगहों के बारे में. जहां आप अपनी फैमिली के साथ इस साल दो अक्टूबर के दिन बापू से जुड़ी जगहों पर घूम सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

साबरमती आश्रम, अहमदाबाद (Sabarmati Ashram, Ahmedabad)
साबरमती नदी के तट पर स्थित साबरमती आश्रम 1917 से 1930 तक महात्मा गांधीजी का घर था.साबरमती आश्रम में गांधीजी ने एक स्कूल बनाया जो शारीरिक श्रम, कृषि और साक्षरता पर केंद्रित था.

undefined

कीर्ति मंदिर, पोरबंदर (Kirti Mandir, Porbandar)
महात्मा गांधीजी का ये स्मृति मंदिर, कीर्ति मंदिर पोरबंदर में है.यहीं उनका जन्म हुआ था.ये मंदिर उनके पुश्तैनी घर के ठीक बगल में बना है.मंदिर की इमारत में एक पुस्तकालय भी है, जिसमें गांधीवाद पर किताबें हैं.

undefined

कोचरब आश्रम  (Kochrab Ashram)
यह पहला आश्रम था जिसे बापू द्वारा बनाया गया था.यह आश्रम गुजरात राज्य में अहमदाबाद शहर के पास स्थित है.इसे गांधीवादी विचारों के छात्रों के लिए बनाया गया था, जहां  सत्याग्रह, आत्मनिर्भरता, स्वदेशी का अभ्यास करने वाले लोग, गरीब तबके के लोग, बेसहारा महिलाओं और अछूतों के उत्थान के लिए काम होता था.यहां आप बच्चों के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे की बीच जा सकते हैं.

undefined

गांधी स्मृति (Gandhi Smriti)
गांधी स्मृति को पहले बिड़ला हाउस या बिड़ला भवन के रूप में जाना जाता था.गांधी स्मृति वह जगह है, जहां महात्मा गांधी ने अपनी हत्या से पहले अपने जीवन के अंतिम 144 दिन बिताए थे.मूल रूप से बिड़ला के व्यापारिक परिवार से संबंधित ये संपत्ति है अब महात्मा गांधी को समर्पित एक संग्रहालय है.

undefined

राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय, नई दिल्ली (National Gandhi Museum, New Delhi)
दिल्ली के राजघाट क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय महात्मा गांधी के जीवन और कार्यों को समर्पित सबसे प्रतिष्ठित संग्रहालयों में से एक है.गांधीजी की हत्या के तुरंत बाद खोला गया ये संग्रहालय महात्मा गांधी की व्यक्तिगत स्मृतियों और कला कृतियों के प्रभावशाली संग्रह के लिए फेमस है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola