Gadar 2 की भोली-भाली सकीना ने ऑफ शोल्डर ड्रेस दिखाया हॉट अंदाज, बोल्डनेस देख फैंस बोले- तारा सिंह तो...

Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Mar 2023 2:15 PM

विज्ञापन

Ameesha Patel Bold Photos: गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि अमीषा पटेल और सनी देओल की जोड़ी एक बार फिर फिल्म में दिखाई देगी. अब अमीषा को बीते दिनों एक अवॉर्ड फंक्शन में देखा गया. जहां उन्होंने ऑफ शोल्डर ड्रेस में हुस्न की बिजलियां गिराई.

विज्ञापन

बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक अमीषा पटेल इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस को 22 साल बाद फिर से सकीना के रूप में देखने के लिए हर कोई बेताब है. उनकी और तारा सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन काफी अच्छी लगती है. गदर 2 इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के प्रमोशन के बीच अमीषा पटेल को बीते दिनों किसी अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट किया गया. यहां अभिनेत्री के हॉट लुक को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था.

अमीषा पटेल का बोल्ड लुक वायरल

गदर 2 की सकीना यानी अमीषा पटेल का लेटेस्ट वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इसमें अमीषा को शिमरी ब्लैक ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस में देखा जा सकता है. वहीं कमर के पास से चौड़ी वेलवेट बेल्ट है. उन्होंने हाथों में ग्लवस पहन कर रखा है. वहीं बालों को बन बनाकर गोल्डन इयररिंग्स के साथ अपने स्टाइलस्टेटमेंट से पूरा किया है. एक्ट्रेस के बोल्ड मेकअप हर किसी का ध्यान खींच रहा है. एक्ट्रेस के इस लुक को देखकर फैंस काफी इम्प्रेस नजर आये.

https://www.instagram.com/p/CqLcjYDDS3A/
फैंस कर रहे कमेंट

अमीषा पटेल के बोल्ड लुक पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”इतनी हॉट…ओ मॉय गॉर्ड…तारा सिंह तो आज सही में गया”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बहुत दिनों बाद इनकों देखकर काफी अच्छा लग रहा है…सकीना अब कितनी ज्यादा बदल गई है, सुपर से भी ज्यादा हॉट”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आप काफी सुंदर हो…मेरी फेवरेट एक्ट्रेस. गदर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, तारा सिंह और सकीना की जोड़ी”.

https://www.instagram.com/p/CqLnwAAKGkA/
Also Read: Zwigato के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का एक बार फिर KRK ने उड़ाया मजाक कहा- फिल्म फ्लॉप नहीं…सुपर से ऊपर ब्लॉकडस्टर
क्या है गदर 2 की कहानी

22 साल बाद अनिल शर्मा गदर 2 के साथ तारा सिंह को वापस ला रहे हैं. जी स्टूडियो ने निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेता सनी देओल के परामर्श से गदर की रिलीज की तारीख तय कर दी है. फिल्म 11 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. बता दें कि साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर जहां 1947 में भारत के बंटवारे के दर्द को बयां करती हैं, वहीं इसका सीक्वल भारत-पाकिस्तान के एंगल से आगे बढ़ेगा.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola