Gadar 2: लिखकर दे सकता हूं… KRK ने बताया सनी देओल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होगी या फिर रचेगी इतिहास

KRK On Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी 22 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब केआरके ने बताया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी या फिर रहेगी फ्लॉप.
KRK On Gadar 2: खुद को फेमस क्रिटिक्स बताने वाले कमाल रशिद खान उर्फ केआरके को अक्सर बॉलीवुड फिल्मों, एक्टर, एक्ट्रेस पर पर्सनल कमेंट करते देखा जाता है. वह हर किसी फिल्म पर अपनी टिप्पणी देते हैं और बताते हैं कि फिल्म चलेगी या फिर नहीं. अब केआरके ने सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ की लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बार में अपना प्रीडिक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि तारा सिंह और सकीना की जोड़ी वाली मूवी हिट साबित होगी या फिर फ्लॉप.
दरअसल सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 का न तो अभी तक टीजर जारी किया गया है, न ही ट्रेलर. बस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया है, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. हालांकि केआरके एक बार फिर अपनी टिप्पणी लेकर आये हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ”कृपया ध्यान दें, शारिक पटेल और जी टीम के अनुसार फिल्म # गदर 2 200 करोड़ का लाइफटाइम थिएट्रिकल बिजनेस करेगी. और मैं एक कोरे कागज पर लिख सकता हूं कि यह 15 करोड़ का लाइफटाइम बिजनेस करेगा, तो अब आप हिंदी फिल्म निर्माण के बारे में कॉर्पोरेट कर्मचारियों के ज्ञान की कल्पना कर सकते हैं.”
Please note, according to Shariq Patel and Zee Team Film #Gadar2 will do ₹200Cr lifetime theatrical business. And I can write on a blank paper that it will do ₹15Cr lifetime business. So now you can imagine about the knowledge of corporate staff about Hindi films making.
— KRK (@kamaalrkhan) March 24, 2023
‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में इस बार तारा सिंह का बेटा जीते बड़ा हो जाएगा और उसी को बचाने के चलते तारा सिंह पाकिस्तान जाएगा. इस बार फिल्म में तारा सिंह के दोस्त दरमियान सिंह का किरदार निभाने वाले विवेक शौक फिल्म में नहीं दिखेंगे. विवेक अब इस दुनिया में नहीं है. उनका निधन साल 2011 में हार्ट अटैक की वजह से हो गया था. वहीं, फिल्म में न्यूजपेपर एडिटर के कैरेक्टर में नजर आए मिथलेश चतुर्वेदी को भी आप मूवी में मिस करेंगे. उनका निधन पिछले साल ही हुआ है. इसके अलावा ओम पुरी जिन्होंने फिल्म में नैरेशन दिया था, अब वो भी हमारे बीच नहीं है. उनका निधन साल 2017 में हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










