पद्म पुरस्कारों का ऐलान, कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jan 2022 9:38 PM
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार चार हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है. जिसमें के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत 2022 का पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा.
Aligarh News: भारत सरकार ने मंगलवार को 2022 के सर्वोच्च पुरस्कारों की घोषणा कर दी. इसमें कुल 128 पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री अवार्ड की घोषित किए हैं. यूपी के हिस्से में दो पद्मविभूषण और दो पद्मभूषण अवार्ड आए हैं. इसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत 2022 का पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा.
साल 2022 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है. जिसमें अलीगढ़ में जन्में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पब्लिक अफेयर्स श्रेणी में पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है. साथ में प्रभा आत्रे, राधेश्याम खेमा, जनरल बिपिन रावत को भी पद्म विभूषण दिया जाएगा.
कल्याण सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में अतरौली तहसील के मढ़ोली गांव में 5 जनवरी 1932 को हुआ. कल्याण सिंह अतरौली विधानसभा सीट से 10 बार 1967, 1969, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993, 1996 में विधायक रहे. 2004 के लोकसभा चुनाव में कल्याण सिंह एटा से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए. कल्याण सिंह 2 बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे. तदोपरांत वे राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे. 21 अगस्त 2021 को कल्याण सिंह का निधन हो गया.
Also Read: बरेली: AAP ने मीरगंज से योगेश कुमार गुप्ता को टिकट, बदायूं शहर सीट से रितेश कुमार गुप्ता पर खेला दांव
अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए कल्याण सिंह को आज भी याद किया जाता है. कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी को भी लात मार दी थी.
Also Read: भाजपा से सपा में गए भगवती प्रसाद को मिला इस सीट से टिकट, दलित वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










