ePaper

UP News: पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र को दुष्कर्म मामले में 15 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना भी लगाया

Updated at : 04 Nov 2023 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
UP News: पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र को दुष्कर्म मामले में 15 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना भी लगाया

एमपी एमएलए कोर्ट ने ज्ञानपुर सीटे के पूर्व विधायक विजय मिश्रा को गायिका से दुष्कर्म के मामले में 15 साल की सजा सुनाई है. साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

विज्ञापन

भदोही की एमपी एमएलए कोर्ट ने ज्ञानपुर सीटे के पूर्व विधायक विजय मिश्रा को गायिका से दुष्कर्म के मामले में 15 साल की सजा सुनाई है. साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. बता दें कि कोर्ट ने विजय मिश्रा को एक दिन पहले यानी शुक्रवार को दोषी माना था. वहीं इस मामले में विजय मिश्रा का बेटा विष्णु मिश्रा और पोते ज्योति उर्फ विकास मिश्रा के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था. हालांकि, दोनों दोषमुक्त करार दिए गए हैं.

वाराणसी की एक गायिका ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप

रिश्तेदार की संपति हड़पने के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र समेत कुनबे के छह सदस्यों पर जुलाई 2020 में मुकदमा दर्ज किया गया था. उसके बाद मध्य प्रदेश के आगर से उन्हें गिरफ्तार किया. पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद वाराणसी की एक गायिका ने पूर्व विधायक, बेटे विष्णु मिश्र, नाती विकास मिश्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया. जिसमें करीब तीन साल से कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. एक सप्ताह पूर्व सुनवाई पूर्ण होने पर तीन नवंबर को सजा के फैसले की सुनवाई की तिथि तय की गई थी. शुक्रवार को सजा को लेकर कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई. अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती संग सीओ, ज्ञानपुर थाने की पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम अलर्ट मोड में रही. 

Also Read: UP News: अकबरपुर के पूर्व बाहुबली विधायक पवन पांडेय गिरफ्तार, STF इस मामले में कर रही थी तलाश
आगरा की जेल में बंद हैं पूर्व विधायक

विजय मिश्रा यूपी के भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से 3 बार सपा और एक बार निषाद पार्टी से विधायक रहे हैं. फिलहाल विजय मिश्रा आगरा की जेल में, तो बेटा विष्णु लखीमपुर खीरी की जेल में बंद है. इस मामले में बरी होने के बाद भी विष्णु जेल में ही रहेगा, क्योंकि उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का भी केस चल रहा है. साल-2022 में उसके कई ठिकानों से पुलिस और क्राइम ब्रांच ने AK-47 सहित कई हथियारों का जखीरा बरामद किया था.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Sandeep kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola