मोतिहारी में पांच बच्चे तालाब में डूबे, दाह संस्कार में शामिल होने आये थे

Author : सच्चिदानंद सत्यार्थी Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Jul 2020 3:11 PM

विज्ञापन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण की चकिया नगर पंचायत के फुलवरिया वार्ड नंबर दो में दाह संस्कार के बाद नहाने के दौरान पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. इसमें एक 18 वर्षीय युवक दीपक भी शामिल हैं. एनडीआरएफ की मदद से पांचों शवों को बाहर निकाला गया है, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल लाया जा रहा है.

विज्ञापन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण की चकिया नगर पंचायत के फुलवरिया वार्ड नंबर दो में दाह संस्कार के बाद नहाने के दौरान पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. इसमें एक 18 वर्षीय युवक दीपक भी शामिल हैं. एनडीआरएफ की मदद से पांचों शवों को बाहर निकाला गया है, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल लाया जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार चकिया नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड दो के फुलवरिया गांव में आठ जुलाई की शाम को गांव के एक व्यक्ति के दाह संस्कार के बाद लोग वार्ड नंबर एक अंतर्गत महनवा चंवर (बुढ़वा चंवर) में नहाने गये थे, जहां गहरे पानी में डूब कर पांच की मौत हो गयी.

undefined

मृतकों में विनोद भगत का 12 वर्षीय पुत्र परवेश कुमार, रामनाथ प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार, शंभू भगत का 12 वर्षीय पुत्र आशिक कुमार, शिवनाथ भगत का 12 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार एवं रूपलाल ठाकुर का 16 वर्षीय पुत्र रवि कुमार शामिल है.

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी है. वहीं, मृत बच्चों के घर पर कोहराम मचा है. परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है. स्थानीय भाजपा विधायक श्यामबाबू यादव भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और कैंप कर रहे हैं.

घटना के संबंध में चकिया के डीएसपी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस ने बच्चों के शवों को गुरुवार को बाहर निकाल लिया हैं. साथ ही उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
सच्चिदानंद सत्यार्थी

लेखक के बारे में

By सच्चिदानंद सत्यार्थी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola