पहले दोस्ती, फिर प्यार का ढोंग, बाद में छात्रा को बहाने से बुलाकर दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म
Published by : अनुज शर्मा Updated At : 15 May 2023 9:31 PM
गोरखपुर में एक छात्रा के साथ बॉयफ्रेंड द्वारा दोस्तों की मदद से अगवा कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है.
गोरखपुर. गोरखपुर में एक छात्रा के साथ बॉयफ्रेंड द्वारा दोस्तों की मदद से अगवा कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. छात्रा को बहाने से मिलने के बहाने बुलाया. इसके बाद अपने दोस्तों के साथ उसे अगवा कर लिया. युवक थोड़ी दूर पर तालाब के किनारे ले गया. वहां उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया.छात्रा के बेहोश हो जाने पर युवक और उसके दोस्त लड़की छोड़कर फरार हो गए.पुलिस के मुताबिक यह घटना गोरखपुर के चिलुआताल इलाके की है.
बेलदारी टोला की रहने वाली 12वीं की छात्रा से सागर नाम के एक युवक ने दोस्ती की थी. सागर रविवार की रात लगभग 1:00 बजे छात्रा के घर के बाहर पहुंचा और छात्रा को फोन कर घर से बाहर आने को कहा. छात्रा सागर से मिलने के लिए निकली तो सागर और उसके दोस्तों ने छात्रा का मुंह दबाकर अगवा कर लिया. वे उसे जबरदस्ती गांव से कुछ दूर तालाब के पास ले गए. वहां उसके साथ सभी ने दुष्कर्म किया. छात्रा ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसे मारापीटा . छात्रा के बेहोश होने के बाद आरोपी दोस्त और उसका दोस्त वहां से फरार हो गए.
छात्रा को सुबह होश आया तो वह अपने घर पहुंचीं और परिवार के लोगों को अपनी आपबीती सुनाई .परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत चिलुआताल थाने पर की पुलिस ने पीड़ित छात्रा की तहरीर के आधार पर चिलुआताल के बेलदारी टोला के रहने वाले सागर और आशीष चौहान के खिलाफ गैंगरेप मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
एसपी नॉर्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि चिलुआताल थाना क्षेत्र की रहने वाली 12वीं की एक छात्रा की तरफ से दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत मिली है.उनके द्वारा तहरीर के आधार पर दोनों आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उनकी तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. रिपोर्ट –कुमार प्रदीप,गोरखपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










