Samastipur: दुर्गा प्रतिमा देखकर लौट रहे दो युवकों पर अपराधियों ने चलाई गोली, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी. अपराधी घात लगाकर बैठे हुए थे. जख्मी हालत में दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी में अपराधियों ने दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी. हमला के बाद दोनों बाल-बाल बच गये लेकिन दोनों को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के बाया गांव स्थित बौद्धि स्थान मोड़ के समीप की यह घटना है जब बुधवार को अपराधियों ने दो युवकों पर गोली चला दी. देर शाम प्लेटिना बाइक पर सवार होकर राम ईश्वर महतो(35 साल) और उपेंद्र महतो (32 साल) करीब पौने आठ बजे रात को नरगा गांव से दुर्गा प्रतिमा का दर्शन कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान पैक्स गोदाम के पास पहुंचे पर अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक किया और रोक दिया. अपराधियों ने दोनों को गोली मारी और भाग गये.

गोली लगने के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. सीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ, बीडीओ और सीओ वगैरह मौके पर पहुंचे.

Also Read: Bihar News: दरभंगा में कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी की गोली मारकर हत्या, लोगों ने एक अपराधी को पीटकर मारा

थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की. बताया जा रहा है कि जख्मी राम ईश्वर गांव में ही जड़ी का कारखाना चलाता है और उपेंद्र उसी कारखाना में कारीगर है.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन