ePaper

Final Voter List Published: पश्चिम बंगाल में 20 लाख से अधिक नये मतदाता जुड़े, 6 लाख हटाये गये

Updated at : 15 Jan 2021 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
Final Voter List Published: पश्चिम बंगाल में 20 लाख से अधिक नये मतदाता जुड़े, 6 लाख हटाये गये

Final Voter List Published: पश्चिम बंगाल में 20.45 लाख से ज्यादा नये मतदाताओं के नाम जोड़े गये हैं. यह जानकारी पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को दी. उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में कुल 20,45,593 नये नाम जोड़े गये हैं.

विज्ञापन

Final Voter List Published: कोलकाता : पश्चिम बंगाल में 20.45 लाख से ज्यादा नये मतदाताओं के नाम जोड़े गये हैं. यह जानकारी पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को दी. उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में कुल 20,45,593 नये नाम जोड़े गये हैं.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, मतदाताओं की संख्या में 2.01 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 7,32,94,980 है. इनमें से 3,73,66,306 पुरुष, 3,59,27,084 महिलाएं और 1,590 थर्ड जेंडर है.

निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि 294 विधानसभा सीटों के लिए अप्रैल-मई में प्रस्तावित चुनाव के मद्देनजर तैयार की गयी मतदाता सूची से 5,99,921 नाम हटाये गये हैं, जबकि 14,45,672 नामों में सुधार किया गया है.

Also Read: चुनाव से पहले इतनी हिंसा क्यों हो रही है? कोलकाता व बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर से उप चुनाव आयुक्त ने पूछा

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है. उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन की बंगाल यात्रा के एक सप्ताह बाद 19 जनवरी को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व में चुनाव आयोग का फुल बेंच कोलकाता पहुंचेगा.

तीन दिन की इस यात्रा में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और उनकी टीम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेगी. राजनीतिक दलों के साथ भी चुनाव आयोग की बेंच की बैठक होगी. 20 जनवरी को को सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ आयोग की बैठक होगी.

Also Read: West Bengal Election 2021 Date: अगले सप्ताह आयेगा चुनाव आयोग का फुल बेंच, अप्रैल में संपन्न हो सकते हैं बंगाल चुनाव

इससे पहले, उप निर्वाचन आयुक्त ने अपने दो दिन के दौरे के बाद लौटने से पहले बंगाल की कानून-व्यवस्था पर चिंता जतायी. ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि अप्रैल में ही बंगाल के चुनाव निबटाये जा सकते हैं. इसकी कोशिश अभी से शुरू कर दी गयी है.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola