FIFA World Cup: एंबोलो के गोल से स्विट्जरलैंड ने कैमरून को हराया, स्टार खिलाड़ी ने लिया था ऐसा संकल्प
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Nov 2022 9:39 PM
**EDS: IMAGE VIA @BJP4Gujarat** Modasa: Prime Minister Narendra Modi being presented a memento during a public meeting ahead of the Gujarat Assembly elections, in Modasa, Thursday, Nov. 24 2022. (PTI Photo) (PTI11_24_2022_000112B)
एंबोलो ने भले ही स्विट्जरलैंड को महत्वपूर्ण जीत दिलाई हो लेकिन उन्होंने अपने इस वादे को निभाया कि अगर वह उस देश के खिलाफ गोल करेंगे जहां उनका जन्म हुआ तो वह इसका जश्न नहीं मनाएंगे.
फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप जी मैच में स्विट्जरलैंड और कैमरून के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. जिसमें ब्रील एंबोलो के गोल से स्विट्जरलैंड ने कैमरून को 1-0 से हरा दिया.
एंबोलो ने कैमरून के खिलाफ गोल करने का लिया था संकल्प
एंबोलो ने भले ही स्विट्जरलैंड को महत्वपूर्ण जीत दिलाई हो लेकिन उन्होंने अपने इस वादे को निभाया कि अगर वह उस देश के खिलाफ गोल करेंगे जहां उनका जन्म हुआ तो वह इसका जश्न नहीं मनाएंगे. एंबोलो ने 48वें मिनट में गोलमुख के सामने मिले शेरडन शकीरी के पास को दाएं पैर से दनदनाता हुआ शॉट लगाकर गोल में पहुंचाया. एंबोलो ने गोल करने के बाद अपने दोनों हाथ फैला दिए और जब टीम के उनके साथी जश्न मनाने के लिए उनकी तरफ दौड़े तो उन्होंने अपने दोनों हाथ मुंह पर रख लिए. मालूम हो 25 साल के फारवर्ड एंबोलो ने पांच साल की उम्र में अपने परिवार के साथ कैमरून छोड़ दिया था. उनका परिवार पहले फ्रांस में रहा लेकिन बाद में स्विट्जरलैंड में बस गया.
Also Read: FIFA World Cup 2022: भगोड़े जाकिर नाइक के निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, बताया क्या है सच
दूसरी बार वर्ल्ड कप में स्विट्जरलैंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं एंबोलो
वह दूसरी बार विश्व कप में स्विट्जरलैंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. अफ्रीका में जन्में खिलाड़ी ने भले ही गोल किया हो लेकिन अफ्रीका की टीमें चार मैच खेलने के बावजूद अब तक मौजूदा विश्व कप में कोई गोल नहीं कर पाई हैं. इन सभी टीम ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ मुकाबले खेले हैं. मोरक्को और ट्यूनीशिया ने तो क्रमश: क्रोएशिया और डेनमार्क को गोल रहित बराबरी पर रोका. इस हार के साथ विश्व कप फाइनल्स टूर्नामेंट में कैमरून की हार का सिलसिला आठ मैच तक पहुंच गया. यह क्रम 2002 से चला आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










