ePaper

FIFA World Cup: इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फ्रांस विश्व कप के सेमीफाइनल में, मोरक्को से होगा अगला मुकाबला

Updated at : 11 Dec 2022 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
FIFA World Cup: इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फ्रांस विश्व कप के सेमीफाइनल में, मोरक्को से होगा अगला मुकाबला

इंग्लैंड को क्वार्टरफाइनल में हराकर फ्रांस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना पुर्तगाल को हराने वाली टीम मोरक्को से होगा. पिछली बार का चैंपियन फ्रांस एक बार फिर वर्ल्ड कप ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. दूसरी ओर अर्जेंटीना भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है.

विज्ञापन
undefined

ओलिवियर गिरोड के गोल की मदद से मौजूदा चैंपियन फ्रांस ने शनिवार को यहां इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप फुटबॉल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. गिरोड ने अल बायत स्टेडियम में 78वें मिनट में फ्रांस के लिए दूसरा और निर्णायक गोल दागा.

undefined

इससे फ्रांस अब ब्राजील के बाद लगातार दो विश्व कप जीतने वाली दूसरी टीम बनने से अब केवल दो जीत दूर है. ब्राजील में 1958 और 1962 में लगातार दो विश्व कप जीते थे. गिरोड ने तब खुशी में तेज दौड़ लगायी जब उनका हेडर इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड को छकाकर गोल पोस्ट के अंदर घुसा.

undefined

इंग्लैंड के स्ट्राइकर हैरी केन को इसके बाद बराबरी का मौका मिला लेकिन पेनल्टी पर उनका शॉट क्रॉसबार के ऊपर से बाहर निकल गया. यह केन की दूसरी पेनल्टी थी. इससे पहले 54वें मिनट में उन्होंने पेनल्टी को गोल में बदलकर इंग्लैंड को बराबरी दिलायी थी. ऑरेलियन टचौमेनी ने 17वें मिनट में फ्रांस की तरफ से पहला गोल किया था.

undefined

फ्रांस बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल में मोरक्को का सामना करेगा जिसने पुर्तगाल को एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में 1-0 से हराया. मोरक्को विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम है. इंग्लैंड स्कोर 1-1 से बराबर करने के बाद बढ़त लेने की स्थिति में भी दिख रहा था लेकिन वह गिरोड थे जिन्होंने एंटोनी ग्रीजमैन के क्रास पर गोल करके फ्रांस की तरफ से 53वां गोल दागा जो कि राष्ट्रीय रिकॉर्ड है.

undefined

फ्रांस की यह खुशी हालांकि ज्यादा देर तक नहीं रही क्योंकि रेफरी विल्टन सैंपैयो ने बॉक्स के अंदर स्थानापन्न मैसन माउंट की चुनौती की समीक्षा की जिन्हें थियो हर्नांडेज ने गिरा दिया था. ब्राजील के रेफरी ने इंग्लैंड को पेनल्टी दे दी. केन ने जब पहली बार पेनल्टी ली थी तो तब वह टोटेनहैम के अपने साथी ह्यूगो लोरिस को छकाने में सफल रहे थे लेकिन दूसरी बार में उनकी किक क्रॉसबार के ऊपर से बाहर चली गयी.

undefined

इससे जहां इंग्लैंड के समर्थक निराश हो गये वहीं फ्रांसीसी समर्थक जश्न मनाने लगे. इंग्लैंड को पहली पेनल्टी टचौमेनी द्वारा बुकायो साका को गिराने के कारण मिली थी. पिछले साल यूरोपीय चैंपियनशिप के फाइनल में इटली से पेनल्टी में हारने वाला इंग्लैंड 2018 में विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचा था. इंग्लैंड ने विश्व कप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने तक 12 गोल किये थे और उसे पहली बार किसी मैच में पिछड़ना पड़ा. ईरान को 6-2 से करारी शिकस्त देने के बाद यह पहला यह पहला अवसर था जबकि इंग्लैंड की टीम ने गोल खाया.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola