FIFA World Cup: ब्राजील ने महान फुटबॉलर पेले को समर्पित की जीत, स्टेडियम में लगाया बड़ा सा पोस्टर

Updated:
विज्ञापन

FIFA World Cup 2022 में ब्राजील ने सोमवार को दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर शान से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. चोट के बाद वापसी कर रहे नेमार ने शानदार खेल दिखाया और अपनी टीम के लिए पहला गोल दागा. ब्राजील ने इस जीत को महान फुटबॉलर पेले को समर्पित किया है, जो बीमार हैं.

विज्ञापन
undefined

ब्राजील ने सोमवार को देर रात हुए मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. चोट के बाद वापसी करते हुए नेमार ने अपनी टीम के लिए पहला गोल दागा. नेमार पूरे फॉर्म में दिखे. ब्राजील ने अपनी यह जीत महान फुटबॉलर पेले को समर्पित किया है. पेले स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती हैं. ब्राजील के खिलाड़ी पेले का एक बड़ा सा पोस्टर लेकर स्टेडियम में उतरे थे.

विज्ञापन
undefined

पेले सांस के संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जो कोविड-19 के कारण अधिक बढ़ गया है. उनकी हालत को लेकर ब्राजील और दुनिया भर के प्रशंसक चिंतित हैं. मैच के बाद नेमार इस महान फुटबॉल खिलाड़ी की तस्वीर वाला बैनर मैदान पर लाए जिस पर ‘पेले’ लिखा था. पूरी टीम ने इसके बाद मिडफील्ड के समीप इस बैनर के पीछे खड़े होकर तस्वीर खिंचायी. ब्राजील के प्रशंसक भी पेले के कई पोस्टर और बैनर के साथ स्टेडियम में मौजूद थे.

undefined

नेमार ने कहा कि पेले जिस चीज से गुजर रहे हैं उसे देखते हुए उनके बारे में बात करना आसान नहीं है. हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. उम्मीद करते हैं कि इस बैनर और जीत से हमने उन्हें थोड़ा अधिक बेहतर महसूस करवाया होगा. अपनी चोट के बारे में बात करते हुए नेमार ने कहा कि चोट के बाद मैदान पर वापसी करना काफी कठिन होता है. मैं मैच से पहले इतना परेशान था कि रात भर रोता रहा.

undefined

नेमार ने कहा कि मेरा परिवार जानता था कि मैं किस चीज से गुजर रहा था. लेकिन अंत में सबकुछ ठीक रहा. फिजियोथेरेपी कराना सफल रहा. मैच के बारे में बात करें तो नेमार ने ब्राजील को मिले पेनाल्टी को गोल में बदलकर अपनी टीम को बढ़त दिलायी. नेमार ने इस गोल के साथ पेले के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गये हैं.

undefined

नेमार के अब 76 गोल हो चुके हैं, जो पेले के गोल की संख्या से एक कम है. ब्राजील की ओर से अन्य गोल विनिसियस जूनियर (सातवें मिनट), रिचार्लिसन (29वें मिनट) और लुकास पेक्वेटा (36वें मिनट) ने दागे. ब्राजील की ओर से चारों गोल पहले हाफ में हुए. कोरिया की ओर से एकमात्र गोल पेक सेयुंग-हो ने 76वें मिनट में किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola