FIFA U-17 Women’s World Cup की भारतीय टीम में झारखंड की 6 बेटियां शामिल, 11 अक्टूबर को होगा पहला मुकाबला

Updated:
विज्ञापन

फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है. मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी ने 21 सदस्यीय भारतीय महिला अंडर-17 टीम की घोषणा की. टीम में झारखंड की अस्तम उरांव (कप्तान) समेत 6 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

विज्ञापन

FIFA U-17 Women’s World Cup 2022: भारतीय महिला अंडर-17 टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी ने 11 अक्टूबर से भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए 21 सदस्यीय टीम की घोषणा की. मेजबान भारत को ग्रुप ए में अमेरिका, मोरक्को और ब्राजील के साथ रखा गया है. भारतीय टीम 11 अक्टूबर को अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी. इस टीम में झारखंड (Jharkhand) राज्य की छह खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिसमें से एक अस्तम उरांव बतौर कप्तान टीम शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

भारतीय टीम में झारखंड की 6 बेटियां

इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला फुटबॉल टीम में झारखंड के 6 खिलाड़ी अस्तम उरांव (कप्तान), नीतू लिंडा, अंजलि मुंडा, अनीता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी और सुधा अंकिता टिर्की को शामिल किया गया है. बता दें कि टूर्नामेंट के मैचों को भुवनेश्वर, मडगांव (गोवा) और नवी मुंबई में 11 से 30 अक्टूबर तक खेल जायेगा. भारत के सभी मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होंगे. भारतीय कोच डेनेरबी ने कहा, ‘यह सभी के लिए एक नयी स्थिति है. भारत ने इससे पहले कभी विश्व कप नहीं खेला है. यह पूरी तरह से अलग स्तर का खेल होगा.’

Also Read: T20 World Cup 2022: बुमराह की जगह खेलेंगे मोहम्मद शमी? कोच द्रविड़ ने दिए संकेत
ग्रुप ए में भारत के मैच शेड्यूल

11 अक्टूबर: भारत बनाम यूएसए (रात 8 बजे IST, कलिंग स्टेडियम, भुवनेश्वर)

14 अक्टूबर: भारत बनाम मोरक्को (रात 8 बजे IST, कलिंग स्टेडियम, भुवनेश्वर)

17 अक्टूबर: ब्राजील बनाम भारत (रात 8 बजे IST, कलिंग स्टेडियम, भुवनेश्वर)

भारतीय महिला अंडर-17 टीम

गोलकीपर: मोनालिसा देवी मोइरंगथम, मेलोडी चानू कीशम, अंजलि मुंडा.

डिफेंडर: अस्तम उरांव (कप्तान), काजल, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका, शिल्की देवी हेमम. मिडफील्डर: बबीना देवी लिशम, नीतू लिंडा, शैलजा, शुभांगी सिंह.

फॉरवर्ड: अनीता कुमारी, लिंडा कॉम सर्टो, नेहा, रेजिया देवी लैशराम, शेलिया देवी लोकतोंगबम, काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा, लावण्या उपाध्याय, सुधा अंकिता टिर्की. (भाषा इनपुट)

Also Read: IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल होगा पहला ODI मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर, देखें टीमें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola