अलीगढ़ में शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान राख
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2023 3:32 PM
घटना थाना बन्नादेवी के सराय हकीम इलाके की है . सामान निकालने के दौरान लोगों के हाथ जल गए.
अलीगढ़ :अलीगढ़ में फर्नीचर गोदाम में गुरुवार को भीषण आग लग गई. लाखों रुपए का फर्नीचर जलकर राख हो गया. आग लगने से आसपास के इलाकों में भगदड़ मच गई. हालांकि सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. घटना थाना बन्नादेवी के सराय हकीम इलाके की है . बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है.
बताया जा रहा है कि पहले शॉर्ट सर्किट हुआ है.फर्नीचर में आग लगने से पूरी दुकान जलने लगी.आग बुझाने के लिए फायर सर्विस को फोन किया. आग की घटना घनी आबादी वाले क्षेत्र में होने के कारण दमकल को पहुंचने में देरी हुई. फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से आने तथा आग दो मंजिला इमारत में लगी होने के कारण वह फैल रही थी. नीचे की मंजिल पर रखा सामान निकाल लिया गया लेकिन सामान निकालने के दौरान लोगों के हाथ जल गए. फर्नीचर गोदाम में नुकसान का अभी नहीं लगाया गया है. हालांकि दुकानदार ने बताया कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. तीसरी मंजिल में पूरा सामान जलकर राख हो गया. इस मंजिल पर प्लास्टिक की टेबल, चेयर के साथ अलमारियां भी रखी हुई थीं. सब जलकर राख हो गईं.
अग्निशमन अधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि फर्नीचर के गोदाम में आग की सूचना मिली थी. दमकल की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया.उन्होंने बताया कि अभी लोग इतने जागरूक नहीं है. इनवर्टर, पंखा के तार लूज नहीं होने चाहिए क्योंकि मौसम गर्मी का है.उन्होंने बताया कि बिजली की फिटिंग बढ़िया तारों से कराना चाहिए. सर्वे टीम द्वारा ही पता चलेगा कि कितना नुकसान हुआ है. थाना बन्नादेवी पुलिस ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू कर लिया . हालांकि कोई जनहानि नहीं है , लेकिन दो मंजिला इमारत में आग लगने से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










