ePaper

शिबानी दांडेकर के ब्राइडल लुक को देख लोग कंफ्यूज, कमेंट में पूछा- वो प्रेग्रेंट है? जानें क्या है सच्चाई

Updated at : 20 Feb 2022 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
शिबानी दांडेकर के ब्राइडल लुक को देख लोग कंफ्यूज, कमेंट में पूछा- वो प्रेग्रेंट है? जानें क्या है सच्चाई

रेड स्टाइलिश गाउन में शिबानी मॉडर्न दुल्हन में काफी जची. तो फरहान सूट-बूट में हीरो जैसे लगे. लेकिन शिबानी के टमी को देखकर यूजर्स सवाल करने लगे कि वो प्रेग्नेंट है क्या.

विज्ञापन

Shibani Dandekar Pregnant: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) एक बार फिर से दूल्हा बन गए. बीते दिन अपने खंडाला वाले फार्महाउस में फरहान ने एक्ट्रेस और होस्ट शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के साथ शादी कर ली. शादी की तसवीरों में कपल काफी खुश दिखे. लेकिन फैंस का ध्यान शिबानी के टमी पर टिक गई. जिसके बाद यूजर्स कयास लगाने लगे कि कहीं वो प्रेग्नेंट तो नहीं.

शिबानी दांडेकर प्रेग्रेंट हैं?

दरअसल, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के फोटोज में साथ में काफी परफेक्ट दिखे. रेड स्टाइलिश गाउन में शिबानी मॉडर्न दुल्हन में काफी जची. तो फरहान सूट-बूट में हीरो जैसे लगे. लेकिन शिबानी के टमी को देखकर यूजर्स सवाल करने लगे कि वो प्रेग्नेंट है क्या. लोग उनकी प्रेग्रेंसी को लेकर कंफ्यूज दिखे और कमेंट कर ये सवाल पूछने लगे.

https://www.instagram.com/p/CaJ0_ASKhk7/
undefined

जानें क्या है सच्चाई

ब्राइडल लुक में शिबानी दांडेकर का फूला हुआ पेट देखकर लोग उसे उनका बेबी बंप बताने लगे. लेकिन आपको बता दे कि ऐसा नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो प्रेग्रेंट नहीं हैं और लोगों को सोशल मीडिया पर कुछ गलतफहमी हो गई है. ये सिर्फ अफवाह है.

Also Read: Farhan Shibani Wedding: एक-दूजे के हुए फरहान-शिबानी दांडेकर,शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन की पहली तसवीर वायरल

जावेद अख्तर ने सुनाई कविता

गौरतलब है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने बीते दिन अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच Vow और रिंग सेरेमनी कर एक दूसरे के हो गए. कपल की शादी में एक्टर के पिता जावेद अख्तर ने एक खास कविता उन दोनों के लिए लिखी थी. वहीं, सिंगर शंकर महादेवन ने भी दिल चाहता है का सॉन्ग गाया.

शादी में ये रहे गेस्ट

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में उनके करीबी और परिवार ही शामिल हुआ. इसमें बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन अपने माता- पिता के साथ शामिल हुए. इसके अलावा फराह खान, रितेश सिधवानी, मोनिका डोगरा, गौरव कपूर, समीर कोचर, मेयांग चांग, अनुषा दांडेकर, अपेक्षा, रिया चक्रवर्ती भी उनकी खुशियों का हिस्सा बनें.

https://www.instagram.com/p/CaJ7lkeqsOx/
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola