ePaper

Farhan Shibani Wedding: एक-दूजे के हुए फरहान-शिबानी दांडेकर,शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन की पहली तसवीर वायरल

Updated at : 19 Feb 2022 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
Farhan Shibani Wedding: एक-दूजे के हुए फरहान-शिबानी दांडेकर,शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन की पहली तसवीर वायरल

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की पहली तसवीर देखकर फैंस की नजरें उससे नहीं हटेगी. इसमें शिबानी औऱ फरहान साथ में खड़े दिख रहे है.

विज्ञापन

Farhan Akhtar-Shibani Dandekar Marriage First Photo: अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर आज शिबानी दांडेकर संग शादी के बंधन में बंध गए. फरहान ने अपने माता-पिता जावेद अख्तर और शबाना आज़मी के खंडाला वाले घर सुकून में शादी की. शादी की पहली फोटो सामने आ गई है, जिसमें कपल साथ में काफी अच्छे लग रहे है. फोटो वायरल होने के बाद फैंस कपल को बधाई दे रहे है.

न्यूली मैरिड फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की पहली तसवीर देखकर फैंस की नजरें उससे नहीं हटेगी. इसमें शिबानी औऱ फरहान साथ में खड़े दिख रहे है. शिबानी रेड कलर के गाउन में काफी खूबसूरत लग रही है. वहीं फरहान सूट-बूट में काफी हैंडसम लग रहे है. ये फोटो विरल भयानी ने अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/CaJ0_ASKhk7/

ऋतिक रोशन पहुंचे शादी में

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में ऋतिक रोशन अपने माता- पिता राकेश रोशन और पिंकी रोशन के साथ शामिल हुए. इसके अलावा गेस्ट लिस्ट में रिया चक्रवर्ती, मियांग चैंग, गौरव कपूर और समीर कोचर और रितश सिधवानी, अनुषा दांडेकर, अपेक्षा मोनिका डोगरा का भी नाम शामिल था.

https://www.instagram.com/p/CaJsf4vKEz6/

फरहान और शिबानी की हल्दी सेरेमनी की तसवीर

बीते दिन फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की हल्दी सेरेमनी की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. हल्दी सेरेमनी में शिबानी पीले कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत दिखी थी. आज शादी के बाद 21 फरवरी को कपल ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए रिसेप्शन रखा है.

https://www.instagram.com/p/CaFCncwq_bf/

शिबानी और फरहान 4 साल से कर रहे डेट

गौरतलब है कि शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर करीब 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. कपल अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते है. दोनों एक दूसरे के पोस्ट पर भी कमेंट करने से पीछे नहीं हटते. बता दें कि फरहान अख्तर की ये दूसरी शादी है. उनकी पहली पत्नी का नाम अधुना भबानी है.

Also Read: Vikrant Massey Wedding: Mirzapur के ‘बबलू भैया’ विक्रांत मैसी ने शीतल ठाकुर संग लिए सात फेरे, PHOTOS

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola