Places To Visit In September: सितंबर में मूड चेंज करने के लिए करें इन जगहों की सैर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Aug 2023 9:59 AM
Places To Visit In September: सितंबर महीने में भारत की कई जगहों पर फेस्टिवल्स का आयोजन भी किया जाता है. जब आप अपने परिवार के साथ सैर (Travel With Family in September) पर जाते हैं, तो सिर्फ घूमते ही नहीं बल्कि अपने रिश्तों को भी मजबूत करते हैं.
Places To Visit In September: सितंबर का महीना आने वाला है. इस महीने में मौसम काफी अच्छा रहता है. इस दौरान गर्मी बहुत ज्यादा नहीं पड़ती तो घूमने के लिहाज से यह महीना काफी सही माना जाता है. सितंबर महीने में भारत की कई जगहों पर फेस्टिवल्स का आयोजन भी किया जाता है. जब आप अपने परिवार के साथ सैर (Travel With Family in September) पर जाते हैं, तो सिर्फ घूमते ही नहीं बल्कि अपने रिश्तों को भी मजबूत करते हैं.
लाचेन
सिक्किम का एक छोटा-सा कस्बा लाचेन है जो अपने शांत माहौल, प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीव-जंतुओं की विवधता के कारण पर्यटकों को लुभाता है इसलिए सितंबर के महीने में आप इस छोटे लेकिन खूबसूरत कस्बे की सैर कर सकते हैं।

कलिम्पोंग
पश्चिम बंगाल में स्थित कलिम्पोंग की ट्रिप आपके लिए रोमांच भरी हो सकती है. सितंबर में यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है. चारो ओर हरियाली, दूर तक फैले हुए चाय के बागान, और भी की जगहे हैं जो आप यहां घूम सकते हैं. कलिम्पोंग सिलीगुड़ी से करीब 80 किलोमीटर दूर है. ये जगह रेलवे से लेकर सड़क मार्ग और हवाई मार्ग से प्रमुख शहरों से जुड़ी हुई है.

मुन्नार
सितंबर में आप परिवार के साथ केरल स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार की सैर कर सकते हैं. यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी. यहां आप इको प्वाइंट, एरविकुलम नेशनल पार्क और कुंडला झील जैसे पर्यटक स्थल घूम सकते हैं. यहां पास ही मरायूर में दा डोलमेन और रॉक पेंटिंग्स और टी म्यूजियम है.मुन्नार से 15 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से 600 फीट की ऊंचाई पर प्रसिद्ध इको प्वाइंट है. यहां साउंड इको करता है.

गोवा
फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है और सितंबर के महीने में भी यहाँ आकर आपको बहुत मजा आने वाला है। यहाँ के चर्च, किले और वाइल्ड लाइफ देखने के अलावा आप दिनभर गोवा के बीचेज पर जमकर मस्ती कर सकते हैं.

सुंदरवन
अगर आप प्राकृतिक नज़ारों के साथ-साथ जंगल और वन्यजीवों से भी प्रेम करते हैं तो सुंदरवन को आपका इंतजार है. कोलकाता के नजदीक स्थित सुंदरवन में आप रॉयल बंगाल टाइगर को आराम से देख सकते हैं. इतना ही नहीं, यहाँ आप सजनिखाली और सुधयाखाली वाच टावर देख सकते हैं और कोना आइसलैंड की सैर भी कर सकते हैं.

लैंसडाउन
सितंबर में आप परिवार के साथ उत्तराखंड स्थित बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन लैंसडाउन की सैर कर सकते हैं. यहां आप एडवेंचर्स एक्टिविटी कर सकते हैं. यहां की नैसृगिक खूबसूरती आपके दिल में बस जाएगी. लैंसडाउन में आप ट्रैकिंग और कैंपिंग कर सकते हैं. यहां आप भुल्ला ताल देख सकते हैं. यह झील काफी छोटी है और बेहद ही शांत जगह में स्थित है.

वैली ऑफ फ्लावर, उत्तराखंड
उत्तराखंड के चमोली में स्थित वैली ऑफ फ्लावर UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट है. 87 स्कॉयर किलोमीटर में फैली इस वैली में कई तरह की प्रजातियों के फूल है. अगर आप नेचर लवर हैं तो इससे बेहतर जगह आपके लिए कोई हो ही नहीं सकती. यहां मौजूद रंग-बिरंगे फूल आपका मन मोह लेंगे. सितंबर का महीना यहां जाने के लिए परफेक्ट है. सितंबर के महीने में आप यहां ब्रह्मकमल को खिलते हुए देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










