ePaper

हावड़ा से सिकंदराबाद जाने वाली फलकनुमा एक्सप्रेस की 3 बोगियों में भीषण आग,यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Updated at : 07 Jul 2023 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा से सिकंदराबाद जाने वाली फलकनुमा एक्सप्रेस  की 3 बोगियों में भीषण आग,यात्रियों में मची अफरा-तफरी

शॉर्ट सर्किट के कारण फलकनुमा एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बों में आग लग गई है. तेलंगाना के यदाद्रि भुवनागिरि जिले के पगिडीपल्ली एवं बोम्मईपल्ली के बीच फलकनुमा एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन से शिकंदराबाद जा रही फलकनुमा एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार को भयावह लग गई. आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग इतनी भयानक रुप में ले लिया की तीन डिब्बे जलकर खाक हो गये. समाचार लिखे जाने तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है. गौरतलब है कि फलकनुमा एक्सप्रेस गुरुवार को लगभग 8 बजकर 35 मिनट पर हावड़ा से चली थी इस दौरान शिकंदराबाद पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गई .

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण फलकनुमा एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बों में आग लग गई है. तेलंगाना के यदाद्रि भुवनागिरि जिले के पगिडीपल्ली एवं बोम्मईपल्ली के बीच फलकनुमा एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है. बताया जा रहा है कि सतर्क अधिकारियों ने ट्रेन को तुरत रोक दिया एवं दो बोगियों में सवार यात्रियों को उतार लिया गया है.

रेलवे ने दिया जांच का आदेश

ट्रेन में सवार यात्रियों को फिलहाल दूसरी ट्रेन से भेजने की व्यवस्था की जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग पहले एक कोच में लगी थी और धीरे-धीरे आसपास के दोनों डिब्बों में फैल गई. ड्राइवर को आग लगने की खबर मिली तो उसने तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और ट्रेन रोक दी. इसके बाद सभी यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकालने का कार्य चल रहा है और अब उन्हें दूसरी ट्रेन से भेजने की व्यवस्था की जाएगी.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola