दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर 60 हजार की रंगदारी मांगने वाले फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, इस तरह हुआ खुलासा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2022 6:40 PM
आरोपियों के पास से एक नकली गन, बुलेट प्रूफ जैकेट, दिल्ली पुलिस का आई कार्ड, आर्मी की ड्रेस, मोनोग्राम, 4500 रुपये नगद और एक बाइक बरामद हुई है. इनके खिलाफ इज्जतनगर थाने में धारा 386, 387, 170, 420, 468 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
Bareilly News: बरेली जिले में बुधवार को दिल्ली पुलिस की वर्दी और फर्जी आईकार्ड दिखाकर रंगदारी मांगने वाले फर्जी इंस्पेक्टर और दारोगा को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुरादाबाद और सीबीगंज थाना क्षेत्र के लोगों ने रंगदारी मांगने की शिकायत की थी. इस शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से फर्जी आईकार्ड, नकली एयर गन और 4500 रुपये भी बरामद हुए हैं. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

मुरादाबाद जनपद निवासी गुलाम मोहम्मद और बरेली जनपद के सीबीगंज थाना क्षेत्र के निवासी शाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो व्यक्ति दिल्ली पुलिस की ड्रेस में आए थे. इन लोगों ने दिल्ली पुलिस की आईडी दिखाई. इनकी वर्दी में हथियार भी लगे थे. आरोपी पुलिसकर्मियों ने उनको क्षेत्र के अपराधियों से संबंध बता कर 60 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की. दोनों ने बताया कि उनका किसी अपराधी से कोई संबंध नहीं है, लेकिन इसके बावजूद पांच हजार रुपये ले गए.

दोनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस की जांच में शहर के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी असलम खान और सीबीगंज थाना क्षेत्र के सनईया रानी गांव निवासी अमीर हमजा को गिरफ्तार किया. पुलिस की जांच में दोनों ही फर्जी इंस्पेक्टर और दारोगा थे.
Also Read: Bareilly News: बरेली मेयर सीट सुरक्षित होने की उम्मीद, परिसीमन-आरक्षण पर मंथन शुरूआरोपियों के पास से एक नकली गन, बुलेट प्रूफ जैकेट, दिल्ली पुलिस का आई कार्ड, आर्मी की ड्रेस, मोनोग्राम, 4500 रुपये नगद और एक बाइक बरामद हुई है. इनके खिलाफ इज्जतनगर थाने में धारा 386, 387, 170, 420, 468 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रंगदारी के अन्य मामलों की जानकारी ले रही है.
रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










