ePaper

UP News: एटा में पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, मां ने मोबाइल में अश्लील फोटो देखी तो हुआ खुलासा

Updated at : 08 Jun 2023 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
UP News: एटा में पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, मां ने मोबाइल में अश्लील फोटो देखी तो हुआ खुलासा

एटा में एक कलयुगी बाप की करतूत सामने आई है. पिता ने बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला. इतना ही नहीं बेटी की शादी के बाद भी ससुराल से बुलाकर उसके साथ मुंह काला कर रहा था. जब मां ने पिता के मोबाइल फोन में बेटी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियाे देखा तब इसका खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के एटा में एक कलयुगी बाप की करतूत सामने आई है. 50 साल के पिता ने बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला. इतना ही नहीं बेटी की शादी के बाद भी ससुराल से बुलाकर उसके साथ मुंह काला करता रहा. यही नहीं, इस दौरान उसका वीडियो भी बनाता था.

वही, जब मां ने पिता के मोबाइल में बेटी के साथ अश्लील फोटो और वीडियो देखी तब यह मामला उजागर हुआ. इसके बाद मां ने पीड़ित बेटी को बुलाया और पिता के खिलाफ थाना कोतवाली में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

फोटो वायरल करने की देता था धमकी

दरअसल, कोतवाली नगर के मोहल्ला पीपल अड्डा क्षेत्र की है. पीड़िता ने अपने पिता के खिलाफ तहरीर दी थी. जिसमें उसने अपने पिता के खिलाफ आरोप लगाया है कि डेढ़ साल से उसके साथ गलत काम कर रहे थे. एक दिन घर पर कोई नहीं था तभी पिता ने मेरे साथ जबरदस्ती की. उन्होंने अपने साथ मेरे फोटो ले लिए. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते. फोटो-वीडियो सबको दिखाने की धमकी देते. शादी के बाद भी वो मुझको धमकाते थे. कहते थे मेरे बुलाने पर घर आ जाना. इसी डर से मैं कभी उनका विरोध नहीं कर पाई.

पीड़िता के मां ने बताई कैसे हुआ खुलासा 

वही, पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि उसका पति उसे अपना मोबाइल नहीं देता था. वह गलती से भी मोबाइल उठा लेती थी तो उसको चिल्लाता था. कई बार मारपीट भी करने लग जाता था. सोमवार को भी मोबाइल छूने को लेकर पति से झगड़ा हो गया. कुछ देर में पति घर से बाहर चले गए. इस दौरान मौका पाकर मैंने उनका मोबाइल चेक किया. उसे देखकर मेरे होश उड़ गए. मोबाइल में बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो थे.

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि जब पति घर आए तो उन फोटो को लेकर मेरा बहुत विवाद हुआ. उन्होंने अपना फोन मुझसे मांगा जिसे मैंने देने से मना कर दिया. इसके बाद उन्होंने मुझसे मारपीट की. फिर वो घर से कहीं भाग गए. मैंने अपनी बेटी से फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी ली. उसको घर बुला लिया. फरवरी 2023 में उसकी शादी शहर में ही हुई थी. घर आने के बाद उसने मुझे पूरी बात बताई. महिला अपने पति का फोन लेकर थाने गई. साथ में बेटी को भी ले गई. वहां उसने पूरा मामला पुलिस को बताया. फोटो-वीडियो भी दिखाए.

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरोपी पिता की 5 बेटियां और दो बेटे हैं. फरवरी में बड़ी बेटी की शादी शहर में ही कर दी गई थी. आरोपी और उसके बेटे मजदूरी करते हैं. वही, पीड़िता की तरफ से मिली तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है की पूछताछ में दोषी पिता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने पिता द्वारा बनाए गए वीडियो और फोटो अपनी कस्टडी में ले लिया है. साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. कोतवाली नगर थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है. अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट- आलोक, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola