ePaper

Sam Bahadur OTT: सैम बहादुर इस दिन OTT पर होगी रिलीज, जानें कब और कहां देखें?

Updated at : 08 Dec 2023 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
Sam Bahadur OTT: सैम बहादुर इस दिन OTT पर होगी रिलीज, जानें कब और कहां देखें?

Sam Bahadur on OTT: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की सैम बहादुर 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी. मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म में विक्की के अलावा फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी हैं. अब फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर रिलीज होगी. इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है.

विज्ञापन
undefined

विक्की कौशल की सैम बहादुर 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यूज मिले, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई.

undefined

शुरुआती अनुमानों की मानें, ‘सैम बहादुर’ ने 7वें दिन 3.05 करोड़ रुपये कमाए. अबतक मूवी ने भारत में कुल 38.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

undefined

निर्देशक मेघना गुलजार ने खुलासा किया कि सैम बहादुर को डिजिटल डेब्यू करने में कम से कम 8 सप्ताह लगेंगे. फिल्म का प्रीमियर गणतंत्र दिवस 2024 पर ZEE 5 पर किया जाएगा.

undefined

विक्की कौशल, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक और मोहम्मद जीशान अय्यूब सैम बहादुर फिल्म में नजर आएंगे, जो एक युद्ध ड्रामा स्क्रिप्ट है, जो भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है.

undefined

फिल्म सैम बहादुर रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई थी. तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज, तमिलएमवी, फिल्मीजिला जैसी टोरेंट वेबसाइटों ने एचडी प्रिंट लीक कर दिए हैं.

undefined

सैम बहादुर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की बैकग्राउंड पर आधारित है, जिसमें फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के उल्लेखनीय नेतृत्व का वर्णन है, जिनके मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने बांग्लादेश की मुक्ति का नेतृत्व किया.

undefined

सैम बहादुर में विक्की भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ हर किसी ने की है.

undefined

सैम बहादुर के साथ एनिमल रिलीज हुई थी. हालांकि रणबीर कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म ने अबतक 300 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है.

Also Read: Sam Bahadur: आनंद महिंद्रा और सचिन तेंदुलकर हुए सैम बहादुर बने विक्की कौशल के दीवाने, जानें तारीफ में क्या कहा
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola