Fukrey फिल्म नहीं होता… तो कभी अपने हमसफर अली फजल से नहीं मिल पाती, जानिये ऋचा चड्ढा ने ऐसा क्यों कहा

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. अब एक्ट्रेस ने फुकरे फिल्म के दिनों को याद करते हुए कहा, फुकरे फिल्म ने न केवल मेरे करियर को बनाया, बल्कि सेट पर अपने हमसफर और जीवन साथी, अली फज़ल से भी मिलवाया.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने “फुकरे” फिल्म को लेकर कई दिलचस्प बातें की. उन्होंने कहा कि ये फिल्म उनके दिल में एक खास जगह रखती हैं. उन्होंने कहा, फुकरे फिल्म ने न केवल मेरे करियर को बनाया, बल्कि सेट पर अपने हमसफर और जीवन साथी, अली फज़ल से भी मिलवाया.

विज्ञापन
undefined

मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित कॉमेडी-ड्रामा “फुकरे” 2013 में रिलीज हुई थी और इसका सीक्वल 2017 में रिलीज हुआ था. ऋचा चड्ढा के बेबाक और ना भूलने वाला किरदार, भोली पंजाबन के कैरेक्टर को सभी ने पसंद किया था.

undefined

फिल्म को लेकर ऋचा कहती हैं कि फुकरे की रिलीज के बाद से उनके करियर ने काफी अच्छा पिक पकड़ा था. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह अपने साथी अली फज़ल से सेट पर मिलीं और 2013 में दोस्ती के रूप में जो शुरू हुआ, वह शादी तक पहुंचा.

undefined

बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल ने बीते साल शादी की थी. दोनों की वेडिंग टॉक ऑफ द टाउन बन गई. कपल अक्सर इंस्टाग्राम पर एक दूसरे संग रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं, जो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है.

undefined

एक्सेल एंटरटेनमेंट की बेहद पॉपुलर फुकरे फ्रेंचाइजी का तीसरा सीक्वल 1 दिसंबर, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है, बीते दिनों फुकरे की 10 वीं एनीवर्सरी के खास मौके पर ये अपडेट सामने आई.

undefined

पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘फुकरे 3’ एक और गुदगुदाने वाला और कभी न भूलने वाला सिनेमाई अनुभव देने का वादा करता है. इस फिल्म को टैलेंटेड मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया हैं और वहीं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर के तहत फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola