OMG 2 Box Office Collection Day 1: गदर 2 के आगे ओएमजी 2 का हाल बेहाल,ओपनिंग डे पर सनी ने कर दी अक्षय की छुट्टी

OMG 2 box office collection Day 1: अमित राय द्वारा निर्देशित ओएमजी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म सनी देओल की गदर 2 के साथ रिलीज हुई थी. मूवी ने पहले दिन ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. हालांकि गदर 2 से कमाई के मामले में ये पीछे रह गई.

अमित राय द्वारा निर्देशित ओएमजी 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई और इसे दर्शकों से उतना रिस्पांस नहीं मिला. मूवी में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम, पवन मल्होत्रा हैं.

ओएमजी 2 सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पा रही है. sacnilk की अर्ली मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी ने ओपनिंग डे पर 9 करोड़ रुपये की कमाई की. शुक्रवार को ओएमजी 2 पर कुल मिलाकर 37.53 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी थी.

ओएमजी 2 को लेकर कहा जा रहा है कि वीकेंड पर इसकी कमाई बढ़ेगा. भले ही मूवी दर्शकों को खींच पाने में सफल नहीं हो पा रही, लेकिन समीक्षकों ने इसे अच्छा रिव्यू दिया है. तरण आर्दश ने इसे अच्छा रिव्यू दिया है और उन्होंने लिखा था कि स्पष्ट रूप से यह ऐसी फिल्म नहीं है जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी यात्रा शुरू करेगी, बल्कि यह मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के साथ आगे बढ़ने की ताकत रखती है.

अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 पायरेसी की चपेट में आ गई है. HD में OMG 2 की पूरी मूवी कई टोरेंट साइटों जैसे Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movies, 123movierulz, Filmyzilla पर लीक हो गई है.

ओएमजी 2 कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसी अफवाहें हैं कि इसे सितंबर 2023 के अंत में जी5 पर रिलीज किया जाएगा. हालांकि मेकर्स की ओर से कोई कन्फर्म खबर नहीं आई है.

ओएमजी 2 में पंकज त्रिपाठी का किरदार अपने बेटे के लिए न्याय पाने के लिए शिक्षा प्रणाली के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ता नजर आता है. फिल्म में यामी गौतम एक वकील की भूमिका निभा रही हैं. पंकज, कांति शरण मुद्गल की भूमिका निभाते हैं, जो भगवान शिव का भक्त है. अक्षय कुमार को भगवान के दूत के तौर पर देखा जाता है.

गदर 2 की कमाई से ओएमजी 2 पीछे रह गई. सनी देओल, अमीषा पटेल, सिमरत कौर, उत्कर्ष शर्मा की फिल्म ने 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि ये अर्ली ट्रेंड है और इसमें हल्का फुल्का हेर बदल हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










