OMG 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर मार ली बाजी, 100 करोड़ का आंकड़ा हुआ पार

OMG 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘ओएमजी 2’, गदर 2 के साथ रिलीज हुई थी. ओएमजी 2 ने फाइनली बॉक्स ऑफिस पर 101.61 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओएमजी 2’, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को समीक्षकों से काफी सराहना मिली.

‘ओएमजी 2’ ने रिलीज के दस दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 101.61 करोड़ रुपये की कमाई की. मेकर्स ने आज इसकी जानकारी फैंस को सोशल मीडिया पर दी.

‘वाकाओ फिल्म्स’ ने फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में कैप्शन दिया, “हमारी यात्रा सफल करने के लिए धन्यवाद.”

अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 फिल्म किशोरों की समस्याओं और यौन शिक्षा के महत्व पर आधारित है. इसमें अक्षय अलग लुक और अंदाज में नजर आए है.

अमित राय निर्देशित फिल्म ‘ओएमजी 2’ में पंकज त्रिपाठी भगवान शिव के भक्त कांति शरण मुद्गल और अक्षय कुमार भगवान के दूत की भूमिका में हैं.

ओएमजी का पहला पार्ट साल 2012 में आया था. इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ परेश रावल ने अहम भूमिका निभाई थी. बता दें कि फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था.

ओएमजी 2 का निर्माण केप ऑफ गुड फिल्म्स, अश्विन वर्दे, विपुल डी शाह और राजेश बहल द्वारा किया गया है. फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर डॉ. चंद्रप्रकाश दिवेदी हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अमलेंदु चौधरी ने की है.

गदर 2 के साथ ओएमजी 2 रिलीज हुई थी. गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाया हुआ है. मूवी अबतक 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

अक्षय ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था कर लिखा था, ओह माई गदर (ओएमजी 2 और गदर 2) को इतना प्यार देने और हमें भारतीय फिल्म इतिहास का सबसे महान सप्ताह देने के लिए हमारे दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद. प्यार और आभार.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










